• ढाई लाख से ज्यादा की नकली बीडी जब्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
देवास। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए ढाई लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की नकली 30 नंबर बीड़ी जब्त कर दो भाई सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
देवास जिले में नकली सामग्री बेचने के गोरखधंधे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा नकली सामग्री बेचने वाले के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें नकली 30 नंबर बीडी के 650 बुश जिसकी कीमत करीबन 2,54,470 रुपये है को जब्त कर आरोपीगण
- अतुल पिता रावजी पटेल उम्र 58 साल निवासी 14 चंद्रशेखर आजाद मार्ग देवास
- राम पिता इंद्रकुमार पंजवानी उम्र 42 साल निवासी 4 वासुदेवपुरा देवास
- संजय पिता इंद्रकुमार पंजवानी उम्र 45 साल निवासी 4 वासुदेवपुरा देवास।
को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से नकली बीडी बेचने वालों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।














