पुलिया पर पानी होने के बावजूदरास्ता पार करने के दौरान ग्राम खेड़ा के जितेंद्र ओसारीव शेखर पलासिया बाइक सहित नदी में बह गए।
नदी किनारे खड़े युवकों ने दौड़कर उन्हें बाहर खींच लिया।दोनों युवक इंदौर में मिस्त्री का काम करते हैं।बेहरी के पास के ग्राम कामठ, खेड़ा, रामपुरा, गुवाड़ीआदि पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजेसे तेज बारिश शुरू हो गई थी। इससे बेहरी से निकलीगुनेरा नदी में उफान पर आ गयी। जिसमे वह बह गए,दोनों तैरना आता था, इसलिए किनारे की तरफ आनेलगे, जिन्हें नदी किनारे खड़े युवक धर्मेंद्र दांगी, शिवराज पाटीदार ने दौड़ लगाकर उन्हें हाथों सेखींचकर बाहर किया। दोनों युवक इंदौर में रहकर मिस्त्रीका काम करते हैं। घटना के बाद पुलिस पहुंची औरपुलिया पर बैरिकेट्स लगा दिए।














