देवास। देश, प्रदेश, शहर आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में डूबा हुआ दिखाई देने लगा है। महोत्सव अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कई धार्मिक, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, प्रबुद्धजनों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने के लिए आग्रह किया जा रहा है।
इसी के तहत आज शनिवार को प्रेस क्लब देवास द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई जिसमे समस्त पत्रकारगण शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सयाजी गेट से शुरू हुई इस वाहन तिरंगा यात्रा में तिरंगे को हाथ में थाम पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े साथी शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः सयाजी गेट पहुँचे,यही पर यात्रा का समापन हुआ।
रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि घर घर तिरंगा अभियान दिनांक 13 से 15 अगस्त तक सभी जिलेवासियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा झंडा फहराएं।
प्रेस क्लब देवास एवं पत्रकारों द्वारा तिरंगा वाहन रैली में प्रेस क्लब देवास व समस्त पत्रकार साथी,वरिष्ठ नागरिक संस्था सहित मां चामुंडा न्यूज़ वितरण संघ,नेशनल यूनिटी ग्रुप के साथ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त, विशाल सिंह चौहान ने सहभागिता की। उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।














