देवास। चार वर्षीय बालिका राज राजेश्वरी मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर रही है। सतवास क्षेत्र मे मां नर्मदा के भक्तों द्वारा नर्मदा परिक्रमावासी बालिका का स्वागत किया जा रहा है।
4 वर्षीय बालिका के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा हमारे द्वारा ओंकारेश्वर से प्रारंभ की गई है। हमारे साथ हमारी चार वर्ष की बालिका राजराजेश्वरी द्वारा पैदल चलकर की जा रही है। हमने नर्मदा तट ओंकारेश्वर से यात्रा शुरू की थी तभी से हमारे साथ हमारी 4 वर्ष की बेटी राजराजेश्वरी भी लगभग दो माह से पैदल परिक्रमा कर रही है बालिका इस परिक्रमा में सबसे आगे आगे पैदल चल रही है लेकिन उसके चेहरे पर शिकन भी महसूस नहीं होती है। परिजनों ने बताया कि रात्रि विश्राम में भी सबके बाद में सोती है तथा प्रातः सबसे पहले उठकर स्नान कर परिक्रमा के लिए चलने के लिए उत्साहित रहती है। सतवास क्षेत्र मे नर्मदा भक्त दिनेश पटेल ने साफा बांधकर बालिका का स्वागत किया इसी तरह दिलीप जाट कपिल सिरोही आशीष अग्रवाल आनंद बेडा के साथ ही विभिन्न स्थानों पर श्रृद्धालुओं द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों का स्वागत किया जा रहा है।














