जिले में 16, 17, 18 और 21 सितम्बर को मेले का आयोजन
रोजगार मेले में जिले के युवक-युवतियां अधिक से अधिक शामिल होकर लाभ उठाये
देवास। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत देवास द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन 16 सितंबर को विकासखंड टोंकखुर्द, 17 सितंबर को बागली, 18 सितंबर को कन्नौद एवं 21 सितंबर 2020 को विकासखंड देवास जनपद कार्यालय में रोजगार मेलों का आयोजन किया जावेगा। रोजगार मेले हेतु पात्र युवक-युवतियों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं तक एवं आईटीआई पास को पात्रता होगी। रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवक-युवतियां शामिल होकर रोजगार मेले का लाभ उठाये।
रोजगार मेलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए विकासखंड स्तर पर विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित कर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी संस्थान जैसे सेल प्राइवेट लिमिटेड महतवाडा जिला सीहोर, आईसर प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर एवं यशस्वी ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड धार, देविका सिक्योरिटी संस्थान देवास द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।














