देवास। ग्राम पंचायत निपानिया की सरपंच के फर्जी लेटर पैड पर फर्जी सील और हस्ताक्षर कर बैंक में लोन के लिए प्रमाणपत्र देकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ग्राम पंचायत निपानिया देवास की युवा सरपंच शकुन्तला पंवार द्वारा देवास जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि उनके नाम की फर्जी लेटर पेड जिसपर फर्जी सील व फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग किया जा रहा हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान यह पाया गया कि सचिन राठौर पिता हेमसिंह राठौर जाति कलौता उम्र 27 साल निवासी ग्राम अमलावती द्वारा अमलावती के रामचरण पटेल को उसकी अमलावती में विजयगंज मंडी रोड स्थित दुकान खुशी फेनीकेशन हेतु आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 2 लाख का लोन दिलाने के लिये छल एवं कपटपूर्वक बेईमानी से पूर्व में जारी प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ कर प्रमाणपत्र बनाया गया था किंतु बैंक द्वारा क्रॉस वैरिफिकेशन के दौरान सरपंच द्वारा उक्त प्रमाणपत्र जारी करने का मना करने तथा सरपंच द्वारा इस संबंध में थाने पर आवेदन देने के कारण वास्तविकता सामने आने पर आरोपी सचिन राठौर पिता हेमसिंह राठौर जाति कलौता उमम्र 27 साल निवासी ग्राम अमलावती के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफतार किया जाकर विवेचना की जा रही हैं।














