• Latest
  • Trending
  • All

देवास में पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने किया खाद्यान्न पर्ची का वितरण

28, July, 2021
देवास अतिक्रमण कार्रवाई: निगम और पुलिस का बड़ा एक्शन, बस स्टैंड और AB रोड से हटाया गया अस्थाई कब्जा

देवास अतिक्रमण कार्रवाई: निगम और पुलिस का बड़ा एक्शन, बस स्टैंड और AB रोड से हटाया गया अस्थाई कब्जा

08, May, 2026
उपयंत्री पर जानलेवा हमले से भारी आक्रोश: सड़क पर उतरा ग्रामीण विकास विभाग, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े!

उपयंत्री पर जानलेवा हमले से भारी आक्रोश: सड़क पर उतरा ग्रामीण विकास विभाग, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े!

08, May, 2026
सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण

सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण

07, May, 2026
Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को

Dewas जिले के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर किर्लोस्कर कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 08 मई को

06, May, 2026
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026, MP Shaurya Sankalp Yojana 2026

MP Shaurya Sankalp Yojana: सेना और पुलिस में भर्ती के लिए OBC युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और स्टाइपेंड, 11 मई तक करें आवेदन

06, May, 2026
किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

किसान की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता: खेतों से बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराने वाला शातिर चोर रंगे हाथों गिरफ्तार

06, May, 2026
Dewas नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

Dewas नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया लाभ

06, May, 2026
Dewas भारत तिब्बत समन्वय संघ में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां

Dewas भारत तिब्बत समन्वय संघ में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां

05, May, 2026
देवास : स्वच्छता सर्वेक्षण-2026

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: एक्शन मोड में देवास नगर निगम, आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश और सौंपी जवाबदेही, लापरवाही पर ‘सेवा समाप्ति’ की चेतावनी

05, May, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: देवास से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए 20 जून को रवाना होगी ट्रेन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता

05, May, 2026
किलकारी अभियान 2.0

Dewas : अब खिलेगी बच्चों की मुस्कान; कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में ‘किलकारी अभियान 2.0’ का आगाज़

05, May, 2026
luteri dulhan

Dewas ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश, शादी के 10 दिन बाद भागी थी पत्नी, पुलिस ने महाराष्ट्र से 2 दलाल किए गिरफ्तार

05, May, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Saturday, May 9, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

देवास में पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने किया खाद्यान्न पर्ची का वितरण

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खडी है – सुश्री ऊषा ठाकुर

जिलास्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना

देवास जिले में 1 लाख से अधिक हितग्राही होंगे लाभान्वित

देवास देवास जिले में जिला मुख्यालय पर मल्‍हार स्‍मृति मंदिर में खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में पर्यटन, संस्‍कृति एवं आध्‍यात्‍म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा, विधायक बागली श्री पहाड़सिंह कन्‍नौजे, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्रसिंह राजपूत, श्री सुभाष शर्मा, श्री राजीव खण्‍डेलवाल श्री नन्‍दकिशोर पाटीदार, श्री रायसिंह सेंधव, श्री बहादुर सिंह मुकाती, श्री फुलसिंह चावडा, श्री सचिन जो‍शी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, अन्‍य अधिकारियों सहित हितग्राही उपस्थित थे।

पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा की कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खडी है। प्रदेश सरकार गरीब कल्‍याण सप्‍ताह मना रही है। उन्‍होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्‍याय ने कहा था कि अंतिम पंक्ति के व्‍यक्ति के लिए सरकार इस तरह की योजना बनाये, जिससे गरीब तबके को लाभ मिल सके इस तरह की अन्‍त्‍योदय योजना प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए बनाई है। जिससे गरीबों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के गरीबों प्रधानमंत्री उज्‍जवला गैस कनेक्‍शन, आयुष्मान स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में छूटे हुए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची के माध्‍यम से राशन वितरण आज से शुरू हो गया है।

पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सम्मिलित 25 श्रेणियों के नवीन सत्यापित एवं वर्तमान में सम्मिलित हितग्राहियों में से छूटे हुए सदस्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ा गया है। आज छूटे हुए ऐसे सभी सत्‍यापित परिवारों को जिन्‍हें अभी तक उचित मूल्‍य राशन नहीं मिल रहा था, अब उन्‍हें प्रति सदस्‍य 05 किलो खाद्यान 01 रूपये प्रति किलो की दर से प्रति परिवार 01 किलो आयोडाईज्‍ड नमक 01 रूपये किलो की दर से तथा प्रति परिवार 1.5 लीटर केरोसीन कलेक्‍टर द्वारा निर्धारित दर पर प्राप्‍त होगा। प्रदेश में वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्‍यवस्‍था लागू की गई है। वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्‍यवस्‍था से हितग्राही देश और प्रदेश की किसी भी उचित मूल्‍य दुकान से राशन प्राप्‍त कर सकेगा।

पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी समाप्‍त नहीं हुआ है। हम जब भी घर से बाहर जाये मास्‍क लगाकर रखें, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें तथा हाथों को बार-बार धोये। सभी योगासन एवं प्राणायाम करें जिससे हम स्‍वस्‍थ रह सके। पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में हिताग्राहियों से कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में 70 पौधो का रोपण करें और पौधों के बडे होने तक ध्‍यान रखे।

विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा ने कहा कि पात्रता पर्ची अभियान से राशन वितरण किया जा रहा है। इस बार अधिक मात्रा में अनाज का उत्‍पादन हुआ है और उसका भण्‍डारण भी किया गया है। कोरोना संकट में राशन वितरण की केन्‍द्र और मध्‍यप्रदेश सरकार ने योजना बनाई है। देवास जिले के लगभग 1 लाख हितग्राहियों को राशन का लाभ मिल रहा है।

विधायक बागली श्री पहाड़सिंह कन्‍नौजे कहा कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गरीब लोगो के मसीहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री सभी वर्ग के लोगों के हित में योजनाए बनाई है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल में गरीब लोगो को राशन उपलब्‍ध कराया जा रहा है। आज से हितग्राहियों को पात्रता पर्ची के आधार पर राशन मिलेगा।

वर्तमान में जिले में 2 लाख 17 हजार 294 पात्र परिवार है जिनके 10 लाख 75 हजार सदस्‍य राशन प्राप्‍त कर रहे है। शासन द्वारा प्रदेश में 37 लाख नवीन हितग्राहियों को लाभांवित किये जाने के चिन्हित किया गया है। जिले में लगभग 01 लाख हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया है। प्रथम चरण में 10 हजार 98 पात्रता पर्ची जारी की है। जिसमें 50 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत नवम्‍बर 2020 तक प्रति सदस्‍य 05 किलाग्राम नि:शुल्‍क खाद्यान एवं 01 किलो दाल प्रति परिवार प्रदाय की जायेगी। नवीन हितग्राहियों की पात्रता पर्ची एम राशन मित्र एप एवं पोर्टल पर आमजन के लिये उपलब्‍ध कराई जा रही है। हितग्राही अपनी पात्रता पर्ची का प्रिन्‍ट स्‍वयं निकाल सकते है। हितग्राहियों की सुविधा के लिए विभागीय अमले द्वारा भी पात्रता पर्ची प्रिन्‍ट कर स्‍थानीय निकाय के माध्‍यम से उपलब्‍ध कराई जायेगी।

जिलास्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के हितग्राहियों से चर्चा भी की।

पात्रता वितरण कार्यक्रम में संचालन श्री पंकज वर्मा ने किया तथा आभार जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्रसिंह राजपूत माना।

RelatedPosts

देवास अतिक्रमण कार्रवाई: निगम और पुलिस का बड़ा एक्शन, बस स्टैंड और AB रोड से हटाया गया अस्थाई कब्जा
देवास

देवास अतिक्रमण कार्रवाई: निगम और पुलिस का बड़ा एक्शन, बस स्टैंड और AB रोड से हटाया गया अस्थाई कब्जा

by DEWAS EXPRESS
08, May, 2026
उपयंत्री पर जानलेवा हमले से भारी आक्रोश: सड़क पर उतरा ग्रामीण विकास विभाग, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े!
देवास

उपयंत्री पर जानलेवा हमले से भारी आक्रोश: सड़क पर उतरा ग्रामीण विकास विभाग, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े!

by DEWAS EXPRESS
08, May, 2026
सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण
देवास

सतपुड़ा एकेडमी के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा, 35 स्कूलों के 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण

by DEWAS EXPRESS
07, May, 2026
Load More
Next Post

प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर आयोग द्वारा रखी जायेगी सख्ती से नजर,जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

RSS MP JANSAMPARK

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में श्री नबीन और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान से की सौजन्य भेंट
  • अभी तक किसानों को उपार्जित गेहूँ का 10403.17 करोड़ रुपये हुआ भुगतान
  • कटनी बनेगा माइनिंग कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री सुवेन्दु अधिकारी को दी बधाई
  • सांस्कृतिक धरोहर भावी पीढ़ियों को समृद्ध अतीत से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In