देवास। शहर के होली ट्रिनिटी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र को वहा के शिक्षक ने आज सुबह पानी पीने को लेकर मार लगाई। जिसमे बच्चे का दात टूट गया। बच्चे व उसके परिजन द्वारा जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की गई।
दरअसल होली ट्रिनिटी स्कूल में कक्षा 9 वी में पढ़ने वाला छात्र सक्षम जैन पानी पी रहा था तभी वहा के शिक्षक फादर पीटर ने पीछे से बॉटल पर मारा जिससे उसका दात टूट गया। जिसके बाद छात्र सक्षम अपने पिता सुभाष जैन के साथ कलेक्टर में चल रही जनसुनवाई में पहुंचे जहा उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को पूरी घटना बताते हुए शिकायत की, जिसके बाद कलेक्टर ने डीपीसी की तुरंत स्कूल भेज जांच करने के निर्देश दिए। आदेश पर स्कूल पहुंचकर डीपीसी द्वारा सभी संबंधितो से बात की।स्कूल के शिक्षक व पीआरओ रामेश्वर पांडे ने कहा की मामला में कमेटी बनाकर जांच करवाई जाएगी। परिजनों के सभी आरोपों की जांच की जाएगी और जो भी सामने आएगा उसके हिसाब से कार्यवाही करेंगे।














