आनंद ऋषि नगर में एमजी रोड के कॉस्मेटिक विक्रेता राजेश मनवानी के घर मंगलवार रात चोरी हो गई। बदमाश ताला तोड़ कर घुसे। 7 लाख रुपए का माल ले गए। फ्रिज में रखे काजू-बादाम भी खाए।
मवमानी भोपाल अपनी पत्नी का इलाज कराने गए। 5 कमरों में रखी अलमारी, किचन, बैडरूम से 3 लाख नकद और 4 लाख की सोने की ज्वेलरी ले गए। मनवानी ने बताया मैं 14 सितंबर की शाम को अपनी पत्नी के इलाज के लिए परिवार के साथ भोपाल गया था। 16 सितंबर सुबह 9.30 बजे घर पर आया तो देखा मेन दरवाजे के तीनों लॉक टूटे हुए थे। अंदर का सारा सामान बिखरा था।
अलमारी में 3 लाख केश रखा था। फ्रिज से खाने का सामान ले जाकर ऊपर बेडरूम में पलंग पर रखकर काजू-बादाम किसमिस भी खाए। सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।














