अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 96.29 प्रतिशत
देवास। जिले में आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि आज दिनांक तक 50 हजार 189 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 49 हजार 890 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 47 हजार 813 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जिले में अभी तक कुल 1834 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 1766 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। आज दिनांक तक जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 45 है। कोरोना संक्रमण से आज दिनांक तक 23 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 96.29 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 1.25 प्रतिशत है।















