कोरोना का कहर प्रदेशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस तरह कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं, उसी तरह मरीजों की मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। पिछले 2 दिनों में कोरोना से 35 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 18 कोरोना के मरीजों की मौत हुई, जबकि सोमवार को 17 मरीजों की जान कोरोना की वजह से गई। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक कुल 756 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को 785 पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर यह आंकड़ा अब तक कुल 24095 तक पहुंच गया है।
प्रदेश में अब तक की स्थिति
- कुल पॉजिटिव – 24095
- कुल मौते – 756
- कुल स्वस्थ हुए – 16257
- कुल एक्टिव केस – 7082
- अब तक कुल जाँच – 615862














