देवास। देवास जिले के खातेगांव तहसील के हरणगांव थाना क्षेत्र में विक्रमपुर कुमनगांव मार्ग पर शाम को लगभग 5:00 बजे सवारियों से भरा एक पिकअप लोडिंग वाहन पलट गया बताया जा रहा है कि वाहन 30-33 सवारी को बैठाकर जा रहा था जो विक्रमपुर गांव के बाहर पलटी खा गया जिसमें 25 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे है जिसमे दो की हालात नाजुक बताई जा रही है जिनको प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया जा सकता है फिलहाल डॉक्टर और सिविल चिकित्सालय का स्टाफ घायल मरीजों का इलाज कर रहा है
चंचल भारतीय✒️













