• जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर की शिकायत
देवास। शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से कृषि भूमियों पर बिना कोई प्रशासन की स्वीकृति के कॉलोनी काटकर प्लाटों को बेचे जाना का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बावडिय़ा का सामने आया है। 35, चामुण्डा काम्पलेक्स निवासी निशिथ पटेल ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर शिकायत करते हुए बताया कि उनके पिता उमेश पटेल की कृषि भूमि बावडिय़ा में सन 2004 से स्थित है। जिस पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। बावडिय़ा निवासी समंदर सिंह भोले-भाले लोगों को बहकावे मे लाकर मेरी जमीन बताकर फर्जी रजिस्ट्री कराकर मकान बनवा रहा है। पूर्व में औद्योगिक थाने मेंं शिकायत की गई, किंतु आज तक कोई कार्यवाही नही की गई। अवैध कब्जाधारियों द्वारा कृषि भूमि पर 5 से 6 मकान का निर्माण चल रहा है। जिसकी शिकायत भी 12 फरवरी 2021 को औद्योगिक थाने में आवेदन देकर की गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही कब्जाधारियों पर नही की। वहीं 9 फरवरी को जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था, जिस पर भी सुनवाई नही हुई। शिकायतकर्ता निशिथ पटेल ने कलेक्टर से मांग की है कि अवैध मकानों से जमीन को मुक्त कराया जाए।














