देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विकास नगर स्थित जीतमल गार्डन में कार्यक्रम आयोजित कर प्रेस्टीज कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कॉलेज इकाई मंत्री अक्षत सोनी ने बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया अंतर्गत नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभाविप जिला प्रमुख दीपक यादव, विशेष अतिथि अभाविप प्रांत एसएफडी प्रमुख मयंक पाठक एवं नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने अभाविप की रीति-नीति से अवगत कराया। जिसके पश्चात प्रेस्टीज कॉलेज इकाई अध्यक्ष विनय यादव ने पूर्व कार्यकारिणी भंग की। तदोपरांत निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित नगर महाविद्यालय प्रमुख गौतम पंचोली ने नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजपूत, मंत्री अक्षत सोनी एवं संयोजक सूर्या जैन को बनाया। नवीन अध्यक्ष राजपूत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष शशांक चौहान, संचित सिंह गौड़, सार्थक दीक्षित, आदित्य गवली, रोहित राठौर, नवीन राव, खुशी चौहान, नमन अनवेकर, सहमंत्रीकुणाल नवगोत्री, फरहान शेख, शुभम प्रजापति, मोहित लेहरी, लवीश चौहान, आयुषी यादव, रीया चौहान, एसएफडी प्रमुख कुणाल शैळले, एसएफडी सहप्रमुख हेमंत परमार, रितुज गेहलोत, एसएफएस प्रमुख आशुतोष सिंह गौड़, पंकज सिसनोदिया, एसएफएस सहप्रमुख सत्यम गुर्जर, हर्ष गुप्ता, मीडिया प्रमुख दीपक रायकवार, मीडिया सहप्रमुख तुषार माहेश्वरी, कलामचं प्रमुख आशी वर्मा, जनजाति प्रमुख पंकज सेंधव सहित अन्य सदस्यों की घोषणा की गई।














