बागली- यदि सब कुछ उचित रहा तो चालू वित्तीय वर्ष में क्षेत्र के परिक्रमा वासियों को अनुपम सौगात मिल सकती है! बागली क्षेत्र के विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के प्रयासों से बागली विकासखंड से खरगोन विकासखंड एवं मांधाता विकासखंड को जोड़ते हुए लगभग 30 किलोमीटर पक्के सड़क निर्माण के साथ तीन महत्वपूर्ण पुलियावो का निर्माण भी होगा! यह कार्य हो जाने पर परिक्रमा वासियों के लगभग 200 किलोमीटर के कठिन पैदल मार्ग की बचत हो जाएगी!
तीन चरण में अलग-अलग स्थान पर सड़क निर्माण एवं पुल निर्माण से धार्मिक महत्व के साथ व्यापार महत्व भी बढ़ जाएगा वर्तमान में पिपरी से खरगोन सीमा में जाने के लिए तरानिया होकर जाना पड़ता है! किंतु बारिश के दिनों में भी एवं सामान्य दिनों में भी नर्मदा के बैक जल से वाहनों का जाना संभव नहीं हो पाता इस मार्ग पर पुल बन जाने से और 6 किलोमीटर सड़क मार्ग बन जाने से 50 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी उसी प्रकार बावड़ी खेड़ा से सीता मंदिर मार्ग दोस्त हो जाने से और खारी नदी पर पुलिया बन जाने से मांधाता विधानसभा में प्रवेश करना आसान हो जाएगा धार्मिक रूप से लाभ होने के साथ-साथ सुलभ साधन व्यापार व्यवसाय भी बढ़ जाएगा तीसरे चरण में दतुनी नदी पर पुल निर्माण एवं नजदीक में सड़क निर्माण होने से फतेहगढ़ होते हुए कन्नौद विकासखंड के कई गांव जुड़ जाएंगे यह सब हो जाने पर 200 किलोमीटर मार्ग छोटा हो जाएगा और परिक्रमा वासियों को आराम भी मिल जाएगा बागली विधायक ने आगे बताया कि नर्मदा परिक्रमा वासी अधिकतर बुजुर्ग एवं उम्र दराज लोग रहते हैं मैंने कई लोगों की तकलीफ देखी है बारिश के दिनों में या बेमौसम मौसम की बेरुखी से इन लोगों को बहुत परेशानी आती है शिवराज सिंह चौहान ने इस परेशानी के मद्देनजर इस प्रस्ताव को तुरंत पास कर दिया सब कुछ ठीक रहा तो इस चालू वित्तीय वर्ष में टेंडर प्रक्रिया शुरू करके निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा बोल बम कावड़ यात्रा के संरक्षक गिरधर गुप्ता ने बताया कि बागली क्षेत्र के वर्तमान जनप्रतिनिधि द्वारा एनएसडीसी से लंबी लड़ाई लड़कर धारा जी में लगी धारा 144 को हमेशा के लिए हटवाने का प्रयास किया है शीघ्र ही यहां घाट भी बन जाएगा और स्नान सुविधा भी बढ़ जाएगी यह क्षेत्र के लिए सौगात है! उक्त निर्णय को लेकर धार्मिक संगठनों में उत्साह है
?️सुनील योगी














