दूरसंचार (Telecommunication) कंपनी भारती एयरटेल (Indian Airtel) के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि भारत (India) की डिजिटल-फर्स्ट अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए कंपनी अपने शक्तिशाली नेटवर्क के साथ देश में 5G कनेक्टिविटी को लाने में सबसे आगे रहेगी।
देश में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले कुछ दिनों में होने वाली है, इस लिहाज से मित्तल की यह टिप्पणी महत्वपूर्ण है।
5G स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होगी। इसमें कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपये के कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा जाएगा। दूरसंचार विभाग इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन करेगा।
भारती एयरटेल की वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 में सुनील मित्तल ने कहा ‘‘भारत में 5जी कनेक्टिविटी लाने में एयरटेल (Airtel) अपने शक्तिशाली नेटवर्क के साथ सबसे आगे होगी और इससे भारत की डिजिटल-फर्स्ट अर्थव्यवस्था को समर्थन मिलेगा।’’
मित्तल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से पहले ही एयरटेल ने नेटवर्क के परीक्षण के जरिए 5जी क्षेत्र में बढ़त बना ली थी। उन्होंने कहा कि यह पहली कंपनी है जिसने भारत में 5जी क्लाउड गेमिंग (Cloud Gaming) अनुभव का प्रदर्शन किया और ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज के बैंड का सफल परीक्षण किया।
एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Category: देश दुनिया
LPG gas cylinder : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ फिर महंगा
भारत : घरेलू रसोई गैस की कीमत में शनिवार को ₹50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जो दो महीने में इसकी कीमतों में दूसरी वृद्धि है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी के कुछ दिनों बाद हुई है।
अब, 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर, जिसे एलपीजी सिलेंडर के रूप में भी जाना जाता है, की कीमत अब दिल्ली में 999.50 रुपये होगी।
इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल महीने में इस सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी।1 मई को 19 किलो के कमरसियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 मई से 2,253 रुपये से 102 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब 2,355.50 रुपये है, 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी बढ़ाकर 655 रुपये कर दी गई।
पेट्रोल और पेट्रोलियम उत्पादों में हाल ही में कीमतों में वृद्धि रूस-यूक्रेन संकट के परिणामस्वरूप वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज वृद्धि के कारण हुई है, जिसके कारण आपूर्ति श्रृंखला की कमी हुई है।
SOUTH की फिल्मों के आगे ‘बौना’ साबित हो रहा BOLLYWOOD
लगातार SUPERHIT होतीं और बंपर कमाई करतीं SOUTH की फिल्मों के आगे BOLLYWOOD ‘बौना’ साबित हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही रिलीज हुई KGF: CHAPTER 2 और RRR है। इन फिल्मों की वजह से BOX OFFICE पर न सिर्फ नोटों की खूब बारिश हो रही है, बल्कि बॉलिवुड भी ‘थरथरा’ उठा है।
NAWAZUDDIN SIDDHIKI ने हाल ही SOUTH की फिल्मों की सफलता पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि यह असली सिनेमा नहीं है। लेकिन ऐक्टर MANOJ BAJPAYEE बेहद खुश हैं पर साथ ही उन्होंने बताया है कि बॉलिवुड कहां और किस मामले में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से पिछड़ गया। MANOJ BAJPAYEE ने कहा कि साउथ फिल्मों की सफलता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बुरी तरह कंपा दिया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं, कहां देखें। उन्होंने यह भी कहा कि साउथ फिल्मों की सफलता बॉलिवुड के लिए एक सीख है।
MANOJ BAJPAYEE ने SOUTH MOVIES की सफलता और साउथ सिनेमा की खासियत पर काफी कुछ कहा। MANOJ BAJPAYEE बोले, ‘साउथ की फिल्में इतनी ब्लॉकबस्टर हो रही हैं….MANOJ BAJPAYEE और मुझ जैसों को तो छोड़ों, इन फिल्मों की सफलता ने पूरी MUMBAI फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि कहां देखें, क्या करें।’ MANOJ BAJPAYEE ने आगे कहा, ‘वो बहुत जुनूनी हैं। वो (फिल्म का) हर शॉट ऐसे लेते हैं मानो दुनिया का बेस्ट शॉट ले रहे हों। इसमें बहुत जुनून और सोच-विचार लगता है। वो एक बार भी दर्शकों के बारे में अपमानजनक तरीके से बात नहीं करते। वो यह नहीं कहते कि अरे दर्शक समझ जाएंगे। ‘ये मासी है, ये चल जाएगा’- वो इस भाषा में कभी बात नहीं करते। वो एक फिल्म को उसी तरह शूट करते हैं जैसा उन्होंने उसकी कल्पना की है। वो इसे दर्शरों की वजह से कमतर नहीं रखते क्योंकि वो अपने दर्शकों को खूब सम्मान देते हैं और उनका जुनून भी सुप्रीम है।’
MANOJ BAJPAYEE ने फिर ‘PUSHPA : THE RISE ‘ और ‘KGF: CHAPTER 2’ का उदाहरण देते हुए बताया कि BOLLYWOOD किस चीज में पीछे रह गया है। उसमें किस चीज की कमी है। मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘अगर आप “PUSHPA” और केजीएफ : 2’ की मेकिंग देखो तो वह एकदम बेदाग है। हर एक सीन और फ्रेम इस तरह शूट किया गया है जैसे वह उनके लिए जिंदगी और मौत वाली स्थिति थी। हममें इसी चीज की कमी है। हम मेनस्ट्रीम फिल्मों के बारे में सिर्फ पैसा और BOX OFFICE के रूप में सोचने लगे। हम खुद की आलोचना नहीं कर सकते ना। इसलिए हम उनको ‘डिफरेंट’ कहकर अलग कर देंगे। लेकिन यह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक सीख है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा कैसे बनाना है।’
वहीं हाल ही NAWAZUDDIN SIDDHIKI ने BOLLYWOOD की गलती गिनाते हुए कहा था कि उनकी गलती यह है कि वो साउथ की फिल्मों के REMAKE बनाते चले गए और अपना कुछ भी ORIGINAL नहीं बनाया। साथ ही उन्होंने कहा था कि अभी साउथ की फिल्में हिट होने का दौर है। जैसे ही एक BOLLYWOOD की SUPERHIT फिल्म आएगी, सारी बातें बदल जाएंगी। बता दें कि जब से साउथ की फिल्में PAN INDIA रिलीज होनी शुरू हुई हैं, तब से पूरा सिनेरियो ही बदल गया है। ‘INDIAN CINEMA’ और ‘REGIONAL CINEMA’ को लेकर एक बहस छिड़ गई है।
India first hydrogen car : देश की पहली हायड्रोजन कार से संसद पहुँचे गडकरी, कहा- यही देश का भविष्य
दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को देश की पहली हाइड्रोजन कार से संसद पहुंचे। ‘ग्रीन हाइड्रोजन’ द्वारा संचालित कार का प्रदर्शन करते हुए, गडकरी ने हाइड्रोजन, ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी और भारत के लिए हाइड्रोजन आधारित समाज का समर्थन करने के लिए इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। और कहा कि यही देश का भविष्य है।
हाइड्रोजन ईंधन की लागत के बारे में पूछे जाने पर, मंत्री ने कहा कि लोगों को इसकी लागत लगभग 2 रुपये प्रति किलोमीटर होने की संभावना है, जो अन्य ईंधनों की तुलना में काफी कम है।गडकरी ने कहा कि सरकार न केवल इसका उत्पादन करेगी, बल्कि हरे हाइड्रोजन के निर्यात की भी योजना है।
संसद भवन सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और इसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में हम 8 लाख करोड़ रुपये का कच्चा तेल आयात करते हैं। अगर हमें आत्मनिर्भर देश बनना है तो हमें भारत में हाइड्रोजन आधारित ईंधन का उत्पादन करना होगा।’
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में ग्रीन हाइड्रोजन का निर्माण किया जाएगा। “देश में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हरित हाइड्रोजन ईंधन भरने वाले स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। भारत जल्द ही हरित हाइड्रोजन निर्यातक देश बन जाएगा।”
IPL 2022 में नई जर्सी में दिखेंगे दिल्ली और मुम्बई के खिलाड़ी
Delhi Capitals और Mumbai Indians ने 26 मार्च से शुरू हो रहे IPL (Indian Premiere League) के अगले सत्र के लिये अपनी नई जर्सी का अनावरण किया ।
दिल्ली टीम द्वारा जारी बयान के अनुसार कुछ जर्सी दिल्ली के घरेलू मैदान (Arun Jaitley Stadium) अरूण जेटली स्टेडियम पर टीम के चुनिंदा प्रशंसकों को दी गई ।
इसके अलावा शहर के चुनिंदा बच्चों को भी जर्सी दी गई ।
Delhi Capitals के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा ,‘‘ IPL का यह नया सत्र है और हम अपने खिलाड़ियों को इस नयी जर्सी में देखने को बेताब हैं ।’’
वही मुम्बई की नई जर्सी में इस बार पीले रंग से खिलाड़ियों के नाम और नंबर लिखे गये हैं। बाकि मुंबई इंडियंस के खास रंग नीले में ही पूरी जर्सी को कवर किया गया है। पिछले कुछ सालों से मुंबई की जर्सी में नीले रंग में ही नजर आ रही है, जो इस बार जर्सी पर सामने की ओर Slice दिखाई दे रही है।
Delhi Capitals को अपना पहला मैच 27 मार्च को Mumbai Indians के साथ ही खेलना है ।
India Biggest Airport in MP Dewas : देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट देवास – सोनकच्छ के बीच बनेगा
देवास। आने वाले समय मे अगर योजना के अनुरूप सब कुछ सही रह तो जल्द में मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट देखने को मिलेगा। दरअसल प्रदेश के भोपाल – इंदौर रोड पर देवास- सोनकच्छ- चापड़ा के बीच देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने की कवायद तेज़ हो गयी है। यह एयरपोर्ट यात्रियों के साथ कार्गों और लॉजिस्टिक हब को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा है।
यह एयरपोर्ट बनने से देशभर में प्रदेश का नाम का कद तो बढेगा ही सही पर इसके साथ साथ इसके आस पास आने वाले शहरो को बहुत फायदा मिलने वाला है। जैसे देवास-इंदौर-भोपाल यहा विकास की जो गति है उसमें कई गुणा का इजाफा देखने को मिल सकता है आस पास के विकास के कारण रोज़गार का सृजन बड़े पैमाने पर होगा।
यह एयरपोर्ट बनाने के लिए मध्यप्रदेश के उद्योग विभाग ने लिए करीब 25 हजार एकड़ जमीन तलाश ली है। मप्र इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एमपीआईडीसी ने जमीन के संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इसी बर्ष 5 जनवरी को औघोगिक निवेश व नीति की समीक्षा की थी जिसके प्रमुख सचिव द्वारा इस एयरपोर्ट की टाइमलाइन सहित सम्पूर्ण जानकारी उन्होंने अधिकारियों को इस संदर्भ में 15 तारीख तक प्रजेंटेशन बनाकर देने के निर्देश भी दिए थे। मुख्यमंत्री ने दृढ़ लहजे में कहा था कि मैं भोपाल, इंदौर कार्गो एयरपोर्ट के लिये गंभीर हूं। टाइमलाइन निश्चित कीजिये और इस कार्य को मिशन मोड पर लीजिये।
साथ ही इस संबंध में बीते माह दिल्ली में केन्द्रीय विमातन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग के मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव और मध्यप्रदेश के औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमेन संजीव कुमार और विमानन विभाग के अधिकारियों के साथ लंबा मंथन हुआ है। साथ ही भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट इसकी कितनी दूरी रहेगी, इस दोनों एयरपोर्ट को रेलवे और राष्ट्रीय तथा राज्य राजमार्ग से कैसे कनेक्ट किया जाएगा इस ओर भी मंथन किया गया । मप्र इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन जगह चिन्हित कर सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
एयरपोर्ट के लिए क्यो चुनी गई देवास – सोनकच्छ के बीच ली जगह
एयरपोर्ट के लिए ऐसी जगह तलाश की जा रही जिससे प्रदेश के विकास को बढ़ावा दिया जा सके व रोजगार बड़ा सके तमाम सर्वे के बाद देखा गया मध्यप्रदेश की 40% इंडस्ट्री इंदौर, देवास और पीथमपुर में है अधिकांश इंडस्ट्री होने के कारण एयरपोर्ट के लिए यह जगह तय की गई। साथ ही प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने की लिए इस एयरपोर्ट को शाजापुर से देवास एबी रोड, इंदौर-भोपाल रोड, भोपाल-जयपुर रोड, नरसिंहगढ़ को एक—दूसरे से जोड़ा जाएगा. देश के सभी हिस्सों से आने जाने वाले को सुविधा रहे व इंदौर व भोपाल एयरपोर्ट और राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग के कनेक्ट के साथ सभी बातों का ध्यान रख ये जगह चुनी गई।
क्या क्या मिलेगी सुविधाएं क्या क्या होगा लाभ
भोपाल इंदौर रोड और उससे लगे मार्गों को जोड़ते हुए मेगा इंडस्ट्रियल रीजन भी तैयार किया जाएगा। यहां सभी तरह के उद्योग शुरु किए जा सकेंगे। SEZ (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) भी बनाए जाएंगे। इसमें खाद्य प्रसंस्करण, सेवा उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, रेडीमेड गारमेंट, उद्योगों से जुड़े सहायक उद्योग, फूड इंस्ट्रीज, फार्मा इंडस्ट्रीज, इलेक्ट्रानिक और अन्य सभी तरह के उद्योगों के लिए यहां विकसित भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्योगों को सड़क, बिजली पानी से लेकर अन्य सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जो उद्योग यहां आएंगे उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली रियायतें भी उपलबध कराई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे, हवाई और सड़क परिवहन को आपस में कनेक्ट किया जाएगा।
बीटीएसएस आगामी 1 से 7 मार्च तक आयोजित करेगा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा आगामी 1 मार्च से 7 मार्च तक सारे देशभर में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कैलाश मानसरोवर, भारत, तिब्बत और चीन की जानकारियों व बीटीएसएस से जुड़े सवालों पर आधारित होगी। प्रतियोगिता गूगल फॉर्म के माध्यम से आॅनलाइन की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के जिला सयोंजक अखिलेश सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में हर आयू, शिक्षा, वर्ग एवं क्षैत्र से जुड़ा व्यक्ति भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता में कुछ सवाल आॅब्जेक्टिव टाइप होंगे तथा कुछ सवालों का जवाब सम्बंधित प्रतिभागी को लिखित रूप में देना होगा। भाषा हिंदी अंग्रेजी कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। गूगल फॉर्म के माध्यम से होने वाली इस प्रतियोगिता का समय 1 घंटा होगा।
फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रतिभागी को आॅनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, जिसमें उसने इस प्रतियोगिता में सहभागिता की है इसका प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद प्रांत के अनुसार उसकी लिस्टिंग होकर हर प्रांत से प्रथम द्वितीय व तृतीय नाम छोटे जाएंगे। उनको बाद में व्यक्तिगत तौर पर अलग से सर्टिफिकेट अथवा कोई अन्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिला संयोजक श्री सोलंकी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा देश भर के 100000 से अधिक लोगों तक अपना संपर्क स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। संघ द्वारा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है।
Dewas : कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे ऐशिया का सबसे बडा गोबर-धन (बायोसीएनजी) प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण..
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का देवास मे भी होगा सीधा प्रसारण
देवास। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के द्वारा कल 19 फरवरी को इन्दौर (Indore) मे आयोजित होने वाले कार्यक्रम का वर्चुअल लोकार्पण का सीधा प्रसारण किया जावेगा।
वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवास (Dewas) शहर के प्रमुख स्थानो सहित अशासकीय स्कुलो मे भी किया जावेगा।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का देवास मे इन स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण
इस संबंध मे आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मल्हार स्मृति आडिटोरियम, विक्रमकला भवन व इनोवेटिव स्कुल के साथ नगर निगम परिषद हॉल, सतपुडा स्कुल आवास नगर, विजय ज्योति हा.से. स्कुल अर्जुन नगर रधागंज, एमजीएम स्कुल प्रताप नगर, केम्ब्रिज स्कुल त्रिलोक नगर, जेम्स ऐकेडमी ईटावा,ज्ञानसागर स्कुल मुखर्जी नगर, एवनेजर स्कुल उपाध्याय नगर, अनामय पब्लिक स्कुल बावडिया, आक्सफोर्ड स्कुल गंगा नगर, सरस्वती ज्ञानपीठ लक्ष्मण नगर, दर्जी धर्मशाला मोती बंगला, सरस्वती स्कुल भौंसले कालोनी, सेन्टथामस स्कुल बालगढ इन सभी स्कुलो एवं स्थानो पर आयोजित वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जावेगा।
प्रदेश के इन्दौर शहर मे ऐशिया (Asia) का सबसे बडा प्लांटस मे से एक प्लांट 550 मेट्रीक टन क्षमता के गोबर—धन (बायोसीएनजी) {Bio – Cng} प्लांट का लोकार्पण मान. प्रधानमंत्री के द्वारा 19 फरवरी शनिवार को दोपहर 1 बजे नियत होकर जिसका सीधा वर्चुअल प्रसारण प्रदेश की निकायो के साथ देवास नगर निगम के द्वारा भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थितो को दिखाया जावेगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश मे स्वच्छता को आगे ले जाने के लिए प्रेरणादायक होकर वेस्ट—टु—वेल्थ के विजन को साकार किया जाकर राज्य शासन के निर्णय अनुसार आयोजित कार्यक्रम का पूरा प्रसारण के साथ मान. प्रधानमंत्री के उद्बोधन को आम नागरिको एवं जनप्रतिनिधियो, पर्यावरणविद, स्वच्छता से जुडे सभी अधिकारी, कर्मचारी, अशासकीय संस्थाओं व शहर के सभी नागरिको तक संदेश पहुॅचाने के लिए उपरोक्त स्थानो पर प्रसारण की व्यवस्था निगम द्वारा की गई है। सभी स्थानो पर आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता से संबंधित जनसहभागीता के कार्यक्रम आयोजित होकर जीरो वेस्ट (Zero waste) की अवधारणा पर होगा।
चीन को भारत का एक ओर झटका : फ्री फायर गेम सहित 54 चीनी ऐप्स हुए बैन
भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने 54 चीनी एप बैन कर दिए गए हैं।
आशंका है किये ऍप्स उपयोगकर्ता का डेटा एकत्र कर संभवतः उन्हें बाह भेज रहे हैं।
यह ऍप्स हुए बैन
इससे पहले भी देश में अब तक बड़ी संख्या में चीन में बने एप्स पर बैन किया जा चुका है। जून, 2020 में लद्दाख सीमा पर चीन के साथ हिंसक झड़प होने के कुछ दिनों बाद ही देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बने कई चीनी एप्स को बैन कर दिया गया था।
Lata Mangeshkar Died : 92 साल की उम्र में सुर कोकिला लता मंगेश्कर ने ली अंतिम सास
देश की जानी मानी दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का आज रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। गायिका लता मंगेशकर को 8 जनवरी को हल्के लक्षणों के साथ COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था और शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह 92 वर्ष की थीं।
लता मंगेशकर को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज डॉ. प्रतीत समदानी और उनकी डॉक्टरों की टीम कर रही थी। दिग्गज गायिका में पिछले सप्ताह तक सुधार दिख रहा था लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शनिवार की सुबह वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया गया। गायक का निमोनिया का भी इलाज चल रहा था। वह 30 जनवरी को COVID-19 और निमोनिया से उबर गईं।
इंदौर में जन्मी मंगेशकर पीढ़ियों तक पर्दे के आदर्शों की आवाज बने रही। उन्होंने 1942 में 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और सात दशक से अधिक लंबे करियर में कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए।
उनका पहला सफल गीत, दिल मेरा टोडा, 1948 में फिल्म मजबूर के लिए था। अगले वर्ष, 1949 में, लता मंगेशकर ने मधुबाला-स्टारर महल के ट्रैक आएगा आने वाला के साथ बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद, मंगेशकर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, जो भारतीय सिनेमा और संगीत के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित गायक बन गए।
उनका अंतिम पूर्ण एल्बम दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2004 की फिल्म ‘वीर जारा’ के लिए था। मंगेशकर का अंतिम गीत ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ था, जो 30 मार्च, 2021 को भारतीय सेना को श्रद्धांजलि के रूप में जारी किया गया था। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
लता मंगेशकर पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार प्राप्त थे
