देवास – गुजराती सेन समाज ने हर मंगलवार को अपना सैलून बंद रखने का निर्णय लिया

देवास। गुजराती सेन युवा संगठन की बैठक वार्ड 45 में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाहित में कई निर्णय लिए गए। युवा संगठन संरक्षक पूर्व पार्षद राज वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार तेजी से कोरोना महामारी का संक्रमण फैल रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए गुजराती सेन समाज संगठन ने शहर के समस्त समाजजनों से अनुरोध किया है कि वह भी मंगलवार को अपना सैलून व्यवसाय बंद रख प्रशासन का सहयोग करे। गुजराती सेन समाज ने बैठक में हर मंगलवार को सर्वसम्मति से सैलून व्यवसाय बंद रखने का निर्णय लिया। राज वर्मा ने समाजजनों से अपनी की है कि व्यवसाय के दौरान सावधानी बरतते हुए कार्य करें। सैनिटाइजर बार-बार प्रयोग करे, स्वयं एवं ग्राहक दोनो ही मास्क पहनकर रखे, साथ ही समय-समय पर अपने औजारों को सेनेटाइजर करते रहें। बैठक के दौरान युवा जिलाध्यक्ष अनिल परमार ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बालकृष्ण वर्मा, पार्षद रुपेश वर्मा की अनुशंसा पर नगर अध्यक्ष विशाल भाटिया ने नगर महामंत्री अर्जुन वर्मा, दीपक वर्मा, नगरमंत्री संजय वर्मा, नवीन आमचा, रवि वर्मा, वार्ड अध्यक्ष सचिन वर्मा, नगर कार्य समिति सदस्य राहुल वर्मा आदि को नियुक्त किया। समस्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाजसेवी कन्हैयालाल वर्मा, रवि वर्मा जामगोद, संजू वर्मा, माखनलाल वर्मा, राजू वर्मा, भादर वर्मा,, कैलाश वर्मा, जगदीश वर्मा, राजेश वर्मा, आनंद वर्मा, लखन वर्मा आदि ने स्वागत कर बधाई दी। अंत में आभार अर्जुन वर्मा ने माना। 

सरदार हरभजन सिंह बग्गा को दी श्रद्धांजलि

कांटाफोड़। सरदार हरभजन सिंह बग्गा का विगत दिवस निधन हो गया वे जिला योजना समिति के सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा के पिताजी थे। इनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, नगर भाजपा अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी,रामेश्वर शर्मा, पुरुषोत्तम बियानी,संतोष चोबे, ओम जायसवाल, दिलीप अग्रवाल, दीपक धारीवाल, सुशील पंसारी,कुंदन मामा,अमन त्रेहन, गुरमीत भाटिया, कलमकार हरीश जोशी, द्वारका शर्मा, सोहन राठौर, बालकृष्ण शर्मा, शंकर गोमलाडू सहित समाजजनों जनप्रतिनिधियो सहित नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – निगम द्वारा नाला निर्माण मे बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाया

देवास। शहर के स्टेशन रोड पर नगर निगम द्वारा अमृत योजनान्तर्गत सलुजा स्कुल से गजरा गियर्स चौराहे तक नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे सलुजा स्कुल से लेकर गजरा गियर्स चौराहे तक नाला निर्माण मे बाधक बन रहे अतिक्रमण मे जिन भवनो, दुकानो के स्वामियो द्वारा अपने भवन, दुकान के निर्माण के अलावा ओटले, रेलिंग एवं दीवार बनाकर अतिक्रमण कर रखा था, उसे निगम की टीम द्वारा हटाया गया। जिसमे किये गये अतिक्रमण के भवन एवं दुकान के स्वामियो के द्वारा आपसी सहमति एवं सहयोग से बाधक अतिक्रमणो को हटाया जाने हेतु निगम को सहयोग किया गया। जिससे नाला निर्माण मे बाधक अतिक्रमण पूरी तरह से निगम की टीम द्वारा अपने संसाधनो से हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

निजी नर्सिंग होम में मची लूट को लेकर सांसद विधायक चुप क्यों- कांग्रेस

देवास = शहर के निजी नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर बड़ी लूट मची हुई है छोटी-छोटी बीमारियों के मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे हैं।  रिकमेन्ट पर भर्ती किया जा रहा है ,इसके क्या मतलब ? है सोमवार को युवक कांग्रेस कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर मांग भी की है कि इन नर्सिंग होमओं की सघन जांच की जाए व रिसीवर पर नियुक्त किया जाए देवास सहित पूरे प्रदेश में कोराना  महामारी के चलते हाहाकार मचा हुआ है लेकिन क्षेत्र के सांसद एवं विधायक चुप है इस दिशा में उन्होंने आज तक कलेक्टर से चर्चा नहीं की, की नर्सिंग होम की क्या स्थिति है और लोगों की परेशानी को कैसे हल किया जाए। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि लंबे समय से जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद विधायक आज जनता की ओर से पूरी तरह से उदासीन है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा नेकहा कि ।आज सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया ,टाइफाइड ,जौंडिस, निमोनिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त  है।  यह बीमारी आज की नहीं है इनका का इलाज भी है बावजूद उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती नहीं कर रहे हैं और भरती कर भी रहे हैं तो रिकमेन्ट से और इतना अधिक बिल दे रहे हैं कि वह आम नागरिक के लिए चुका पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है ।इस मे नर्सिगहोम में संचालित दवाई दुकान वाले भी पीछे नही हैं । आज कोरोना महामारी के चलते हर नागरिक परेशान है जैसेतैसे वह व्यवस्था जुटाकर कर्ज लेकर इन नर्सिंग होम का पेट भर रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व विधायक श्री मति गायत्री राजे  पवार शीघ्र ही इस संदर्भ में हस्तक्षेप करें और जिला प्रशासन को साथ लेकर इन नर्सिंग होम की मानिटरिंग कर रिसीवर नियुक्त करा कर गरीबों को न्याय दिलाएं ।    

ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण स्ट्रीट वेण्‍डर्स को ऋण वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ

कन्नौद: जनपद पंचायत स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत सभागृह कन्नौद में गरीब कल्याण सप्ताह के तहत आज 24 सितम्‍बर को ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण स्ट्रीट वेण्‍डर्स को मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण वितरण का जनपद पंचायत परिसर में भाजपा नेता राजेश चौहान , अनोखी चौहान प्रवीण धूत, अशोक सोनी मुख्य आतिथ्य में हुआ। श्रीमती रेखा मौर्य समूह प्रेरक ने बताया कि कार्यक्रम में कन्नौद विकास खण्ड के 217 हितग्राही ने आवेदन किया है सुबह कार्यक्रम तक 72 हितग्राहियों को योजना का लाभ पहुंचा दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के हितग्राहियों को सीधा संवाद का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।अशोक बामनिया समूह प्रेरक ने बताया किविकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन जिसमें जिले की समस्त बैंको के द्वारा ग्रामीण पथ विक्रेता के हितग्राहियों को ब्‍याज मुक्‍त ऋण अंतर्गत 10 हजार रूपये के चैक प्रदाय किये जायेंगे।

चंचल भारतीय✍️

सरकार के सच से बढ़ी बीजेपी की टेंशन, मंत्री ने अधिकारियों पर फोड़ा ठीकरा

किसान कर्जमाफी को लेकर बीजेपी अभी फ्रंट-फुट पर बैटिंग कर रही थी। सीएम से लेकर मंत्री तक अपनी चुनावी सभाओं में यह जिक्र करते थे कि कमलनाथ ने वादा कर किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है। उपचुनाव में जनता के बीच बीजेपी इसी मुद्दे को लेकर जा रही थी। लेकिन सरकार के एक कबूलनामे में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है। सरकार अब इस कबूलनामे का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ रही है।

सरकार ने विधानसभा में लिखित उत्तर में स्वीकार किया है कि अब तक किसान कर्जमाफी के 20 लाख 23 हजार 136 प्रकरणों में 7108 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने सदन में कहा है कि 26.95 लाख किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ हुआ है।

सरकार के एक कद्दावर मंत्री ने अधिकारियों के सिर पर ठीकरा फोड़ दिया है। शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में प्रदेश विधानसभा को गलत जानकारी दी है। जांच के बाद सही जानकारी दी जाएगी। सिंह ने पिछली कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना से जुड़े आंकड़े केंद्र को नहीं देने का भी आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने भी किया अटैक

सरकार के कबूलनामे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस ने जो कहा, सो किया, बीजेपी सिर्फ झूठे वादे। वहीं, एमपी कांग्रेस ने कहा कि कमलनाथ की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जमाफ किया। हमेशा सच बोला। शिवराज सरकार ने कर्जमाफी योजना बंद की और हमेशा झूठ बोला है।

चंचल भारतीय✍️

देवास – आज आई 531 लोगों की रिपोर्ट मे 31 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-भवानी सागर ,देवास, पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
  • 2 पताः-पिपलोदा,देवास, पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
  • 3 पताः-अमलतास कैम्पस,,देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 4 पताः-अमलतास कैम्पस,,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
  • 5 पताः-पुष्पकुंज कालोनी,,देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
  • 6 पताः-तुमडावदा,,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 7 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 54 वर्ष
  • 8 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 9 पताः-खुटखेडा,सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 10 पताः-वार्ड-11 खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 11 पताः-कालेदिया बरखेडा,बरोठा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 12 पताः-बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 13 पताः-बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 14 पताः-सतवास ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
  • 15 पताः-अमलतास कैम्पस,,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
  • 16 पताः-नई आबादी नागदा रोड बालगढ,,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
  • 17 पताः-संजय नगर,,देवास ,,,महिला ,उम्र 55 वर्ष
  • 18 पताः-राम नगर एनएक्स ए.बी. रोड ,,देवास ,पुरूष ,उम्र 67 वर्ष
  • 19 पताः-अनिलश्री नगर ,देवास, ,महिला ,उम्र 38 वर्ष
  • 20 पताः-भवाना सागर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
  • 21 पताः-भवाना सागर ,देवास , महिला ,उम्र 16 वर्ष
  • 22 पताः-कालानी बाग ,देवास , महिला ,उम्र 52 वर्ष
  • 23 पताः-बजरंगपरुा राजोदा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
  • 24 पताः-सुपर मार्केट ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 25 पताः-सन्नौड ,देवास ,,महिला ,उम्र 39 वर्ष
  • 26 पताः-सन्नौड ,देवास ,,महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 27 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 28 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,,महिला ,उम्र 43 वर्ष
  • 29 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,,महिला ,उम्र 20 वर्ष
  • 30 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
  • 31 पताः-विकास नगर ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष

◆ देवास जिले के निवासी कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक व्यक्ति कि जिला अस्पताल ,देवास मे उपचार के दौरान मृत्यू होने की जानकारी प्राप्त होने पर आज बुलेटिन में जोड़ा गया।

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 617
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 531
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 31
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 500
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 37331
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 36858
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1240
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 35385
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1016
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 204
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 473
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 20
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.36
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 82.00
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.61


(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

शासकीय विभागों में रिक्त पद भरने के लिए तत्काल प्रक्रिया प्रारंभ करें- मुख्यमंत्री श्री चौहानलगभग 25 हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह, राजस्व, लोक निर्माण, जेल, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के लगभग 15 हजार और अन्य विभागों के 10 हजार पद मिलाकर लगभग 25 हजार पदों के लिए भर्ती अनुमानित है।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, लोक सेवा आयोग और विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही संपादित की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पदों की भर्ती के संबंध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा कर समग्र रूप से संपूर्ण प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए।

भर्ती में नियम प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में आवश्यक नियमों और प्रक्रियाओं के पालन का ध्यान रखते हुए प्रक्रिया पूरी की जाए। एक अनुमान के अनुसार करीब 10 हजार पदों के लिए पीईबी द्वारा आगामी महीनों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन पदों में गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षक के 3272 पद, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के 863 पद, गृह विभाग में आरक्षक रेडियो संवर्ग के 493 पद, राजस्व निरीक्षक के 372 पद, कौशल संचालनालय में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के 302 पद शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में शीघ्र लेखक, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सांख्यिकी अधिकारी और भृत्य, चौकीदार, वार्ड बाय, क्लीनर, वाटरमेन कुक जैसे पदों की भर्ती की जाएगी।

परीक्षाओं क्या आयोजन की तैयारी जारी

बैठक में बताया गया कि प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसम्बर 2020 में प्रस्तावित है। । वर्तमान में पीईबी की ओर से तकनीकी शिक्षा संचालनालय, पशुपालन विभाग और कृषि विभाग की विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है। ये परीक्षाएं अकादमिक सत्र के अनुसार अक्टूबर और नवम्बर 2020 में प्रस्तावित हैं। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। सिर्फ शिक्षकों के लिए ही 6.57 लाख आवेदन-पत्र इस वर्ष प्राप्त हुए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.के. सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कल से किये जाने वाला जल वितरण का समय कम किया जावेगा

देवास/ नगर निगम जल प्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के मुख्य पेयजल स्त्रोत क्षिप्रा नदी मे गत दिवसो से लगातार बारीश होने से नदी मे (टर्बीडिटी अधिक) आने से नदी से फिल्टर प्लॉट पर जल प्रदाय हेतु लिये जाने वाला पानी जिसमे मिट्टी की मात्रा अधिक होने से एवं रेट आफ फिल्टरेश गिरने से सप्लाय हेतु शहर की बडी टंकीयो मे पर्याप्त मात्रा मे पानी सप्लाय नही किये जाने से सप्लाय किये जाने वाले समय मे कटोती करते हुये 30 मिनिट ही शहर मे आज दिनांक 24 सितम्बर को पानी सप्लाय किया जा सकेगा। निगम के फिल्टर प्लान्ट पर वर्षाकाल मे बारिश का मटमैला पानी (टर्बीडिटी अधिक) आने से रेट आफ फिल्टरेश गिरने से समय पर पर्याप्त मात्रा मे प्लान्ट पर फिल्टर नही हो पा रहा है जिससे शहर मे वितरण किये जाने वाला पानी मे कुछ मात्रा मे मटमैला पानी आने से निगम प्रभारी जल प्रदाय कार्यपालन यंत्री ने शहर के सभी वार्डो के रहवासियो से अनूरोध किया है कि वे नल के द्वारा प्राप्त पानी को छानकर, उबालकर या पीने के बर्तनो मे फिटकरी डालकर पीने हेतु उपयोग करें। क्षिप्रा नदी मे टर्बीडिटी की मात्रा कम होने पर रेट आफ फिल्टरेश सही होने पर शहर के सभी वार्डो मे पूर्वानुसार पर्याप्त मात्रा मे पानी वितरण किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश की 50 नगर पालिकाओ के प्रभारी सीएमओ को उनके मूल पद पर पदस्थ किया गया

माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका 5135/2012 में पारित निर्णय दिनांक 03.10.2013 एवं याचिका कमांक 625/2015 में पारित निर्णय दिनांक 22.04.2015 में यह स्पष्ट निर्देश दिए गये है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु फीडर कैडर में नही आने वाले कर्मचारियो को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद से मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर उनके स्थान पर नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियो की अथवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदोन्नति हेतु विचार क्षेत्र में आने वाले अधिकारियो की पदस्थापना की जाये।