मध्य प्रदेश में सोमवार से राजस्व विभाग से जुड़ा कोई भी सरकारी काम नहीं होगा,60 हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एसडीएम सीपी पटेल के मुंह पर कालिख पोतने के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी संघ समेत प्रदेश के लगभग 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे अब आम जनता को परेशानी होने वाली है। सोमवार से आय प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र और बाढ़ से होने वाले नुकसान का सर्वे तक सभी सरकारी काम नहीं होंग। कर्मचारियों का आरोप है कि राजनीतिक दल सिर्फ चर्चा में आने के लिए इस तरह की बदसलूकी करते हैं। इसी कारण अब आमजनों की तरह ही राजनीतिक पार्टियों को भी ज्ञापन कोर्ट में आकर ही अकेले देना होगा। अब भीड़ में जाकर किसी तरह के ज्ञापन नहीं लिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष जीपी माली द्वारा कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कहीं यह नियम नहीं है कि भीड़ में जाकर ज्ञापन लिया जाए। जिस तरह सामान्य लोग सामान्य तरीके से आकर ज्ञापन देते हैं, उसी तरह अब इस तरह के प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल आकर ज्ञापन दें। बस, हम इतना ही चाहते हैं। यह विरोध किसी दल के खिलाफ नही व्यवस्था के खिलाफ है। हम हमारा काम पूरी ईमानदारी व नियम अनुसार करते हैं, लेकिन निशाना हमेशा हम ही बनते हैं।

देवास – आज आई 252 लोगों की रिपोर्ट मे 24 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन, देवास दिनांक 20 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सबलगढ,बागली,देवास,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
2 पताः-कार्तिक,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
3 पताः-कार्तिक,देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
4 पताः-बिंजाना,देवास, पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
5 पताः-वार्ड-3 बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
6 पताः-इक्लेरा ,बागली,देवास,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
7 पताः-मद्यगुराडिया ,बागली,देवास,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
8 पताः-साईनाथ नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
9 पताः-बिंजाना,देवास, पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
10 पताः-बिंजाना,देवास, ,महिला ,उम्र 16 वर्ष
11 पताः-बिंजाना,देवास, ,महिला ,उम्र 37 वर्ष
12 पताः-बिंजाना,देवास, ,महिला ,उम्र 19 वर्ष
13 पताः-बिंजाना,देवास, पुरूष ,उम्र 5 वर्ष
14 पताः-बिंजाना,देवास, ,महिला ,उम्र 57 वर्ष
15 पताः-महावीर नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
16 पताः-कानुंगो कालोनी,मोतीबंगला,देवास ,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
17 पताः-अनाबाद सोनकच्छ,देवास,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
18 पताः-मोहसीनपुरा,देवास,,महिला ,उम्र 40 वर्ष
19 पताः-साकेत नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 72 वर्ष
20 पताः-साकेत नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 63 वर्ष
21 पताः-सिविल अस्पताल कैम्पस कन्नौद ,देवास, पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
22 पताः-राधागंज ,देवास, पुरूष ,उम्र 79 वर्ष
23 पताः-राधागंज ,देवास, पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
24 पताः-एक्ता नगर,इटावा(जिला-जेल) ,देवास, पुरूष ,उम्र 20 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 316
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 252
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 24
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 228
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 35421
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 35193
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1126
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 33836
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 24
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 926
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 181
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 228
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.20
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 82.24
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.69

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

देवास – बीमा फसल राशि को लेकर ग्राम टिनोनिया के किसानों ने सौंपा ज्ञापन

देवास। सरकार व बीमा कंपनी द्वारा लगातार दावा किया जा रहा है कि जिन किसानों की फसल नष्ट हुई है और जिन किसानों ने बीमे की प्रीमियम जमा की थी, उन्हें फसल नुकसानी का मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाएगा, किंतु देवास विकासखंड की ग्राम पंचायत टिनोनिया के सैकड़ों किसान इस लाभ से वंचित है, उन्हें 2019 की बीमा राशि आज तक नहीं मिली है और इस बार फिर उनकी सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। वर्ष 2019 की बीमा राशि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत टिनोनिया के दर्जनों किसान पूर्व सरपंच अजयसिंह राजपूत के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार राजश्री ठाकुर को सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की कि वर्ष 2019 की बीमा राशि उन्हें अविलंब दिलाई जाए। साथ ही वर्ष 2020 की बीमा राशि भी उन्हें तत्काल दिलाई जाए। इस दौरान दिनेशसिंह बैस, सुरेंद्रसिंह बैस, रमेश सिंह, अर्जुन सिंह, दिनेश जाट, भारतसिंह पटेल, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, समंदरसिंह सेठ, रूपसिंह रुपट्टा आदि उपस्थित थे।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए- कांग्रेस

देवास = जैसे जैसे कोरोनावायरस फैल रहा है वैसे वैसे सभी लोग कोरोनावायरस के प्रति लापरवाह होते चले जा रहे हैं और इसका नतीजा यह हो रहा है कि आज लगातार कोरोना संक्रमण के केस पहले से अधिक रफ्तार में बढ़ते चले जा रहे हैं ।इस बीच यह निर्णय लिया गया है कि 21 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोला जाएगा । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि यह निर्णय बढ़ते कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए उचित नहीं होगा । जब हम इतने दिन तक रुके हैं तो हमें स्कूल कॉलेज तब तक बंद रखना चाहिए तब तक कोरोना वैक्सीन ना आ जाए ।जब 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चे स्कूल जाएंगे, स्कूल में वे बच्चे आपस में बात भी करेंगे, खेलेंगे भी सही आप उन्हें कितना डिस्टेंस रख पाएंगे या कितना सैनिटाइजिंग करेंगे यह सोचने वाली बात है । कांग्रेस ने इस संदर्भ में सभी विद्यार्थियों के माता-पिता से भी अपील की है कि वह भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पहले पुनर्विचार कर ले भगवान नहीं करे किसी बच्चे को संक्रमण हो अगर एक बच्चा संक्रमित हुआ तो परिवार के अन्य लोग जो 8 माह से बचते हुए आ रहे हैं वह भी संक्रमित हो जाएंगे और साथ पढ़ रहे विद्यार्थी अलग से कांग्रेस ने केंद्र सरकार से व राज्य सरकार से मांग की है कि वह नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खुलने वाले 21 सितंबर के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें एवं अभी चल रहे कोरोना के पीक कवर के दौरान स्कूल नहीं खोलेजाना यह बच्चों के हक में होगा ।

राज्‍य मंत्री स्‍कूल शिक्षा श्री इंदर सिंह परमार ने देवास जिले के बागली में किया वनाधिकार पट्टो का वितरण

देवास 19 सितम्बर 2020/ राज्‍य मंत्री स्‍कूल शिक्षा (स्‍वतंत्र प्रभार), सामान्‍य प्रशासन श्री इंदर सिंह परमार ने बागली में विकासखण्‍ड मुख्‍यालय पर मण्डी प्रांगण में वन अधिकार अधिनियम 2006 अन्तर्गत वनाधिकार पट्टों का वितरण किया। इस अवसर पर बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, श्री राजीव खंडेलवाल, श्री टिकेंद्र प्रताप सिंह, श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती शारदा बोथरा, राजेश यादव, मनीष सेन अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, एसडीएम श्री अरविंद चौहान, श्रीमती सु्प्रिया बिसेन, सहित अन्य अधिकारीगण तथा हितग्राही उपस्थित थे। राज्‍य मंत्री स्‍कूल शिक्षा (स्‍वतंत्र प्रभार), सामान्‍य प्रशासन श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के मसीहा है। उन्‍होंने गरीबों के कल्‍याण के लिए कई योजनाये शुरू की है। प्रदेश सरकार द्वारा 16 सितम्‍बर से 24 सितम्‍बर तक गरीब कल्‍याण सप्‍ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज वन अधिकार अधिनियम 2006 अन्तर्गत वनाधिकार पट्टों का वितरण किया जा रहा है। देवास जिले में लगभग 1 हजार वनाधिकार दावे स्वीकृति किये गए है। जिसमे जिले में आज लगभग 300 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टो का वितरण किया गया है। जिसमें सर्वाधिक वनाधिकार पट्टे बागली विकासखण्‍ड में बाटे गये है। कार्यक्रम मे राज्य स्तर पर होने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का वनवासियों ने लाईव प्रसारण देखा और सुना।

राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि लंबे समय से वनवासियों को पट्टो का इंतजार था। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबको पट्टा दिया है। प्रदेश सरकार आज प्रदेश में 23 हजार वनवासियों को पट्टे वितरित कर रही है। वनवासी बरसों से खेती कर रहे थे पर उनके मालिक नहीं थे, अब उन्हें पट्टे मिलने से सारी सुविधा मिलेगी, पट्टा मिलने से उनकी जिंदगी में बदलाव महसूस होगा। वनाधिकार पट्टे मिलने से अब वनवासियों को भूमि पर सिचाई की सुविधा मिलेगी, भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए भूमि सुधार एवं मेढ़ बांधन की सुविधा मिलेगी। खाद बीज, कृषि यंत्र और सिचाई पम्प की सुविधा मिलेगी। वन अधिकारी पट्टा मिलने से अब 50 हजार रुपये तक का अल्प अवधि ऋण हितग्राहियों को मिल सकेगा। राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी गरीबों को योजनाओं का लाभ मिले। मध्यप्रदेश में 2024 तक सभी गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा। मजदूर भाई जो अन्य प्रदेश में काम के लिए गए थे परंतु कोरोना के कारण उन्हें वहां से वापस आना पड़ा उनके लिए भी प्रदेश सरकार ने खाद्यान्न की व्यवस्था की और उन्हें निशुल्क खाद्य सामग्री वितरित की। प्रदेश सरकार ने ऐसे छूटे हुए लोगों को जिन्हें अभी तक खाद्य सामग्री नहीं मिलती थी उन्हें पात्रता पर्ची वितरित की है। प्रदेश में 37 लाख लोगों को पात्रता पर्ची वितरित की है। स्ट्रीट वेंडर योजना में देश मे सर्वाधिक पंजीयन मध्यप्रदेश में हुए है। प्रदेश सरकार में स्ट्रीट वेंडर योजना में 8 लाख पंजीयन हुए हैं। उन्होंने कहा कि 24 तारीख को प्रदेश सरकार ग्रामीण पथ विक्रेताओ के खातों में राशि डालेगी। जिससे वह अपना व्यवसाय पुन: शुरू कर सकेंगे। ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में प्रदेश सरकार हितग्राहियों को 10 हजार रुपये की राशि बैंक द्वारा दिलवायेगी। जिसका ब्याज प्रदेश सरकार देगी। प्रदेश सरकार द्वारा स्‍वच्‍छ भारत अभियान तहत शौचालय बनाने का कार्य किया जा रहा है। राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सभी से अपील की है कि रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए बाजार खोला गया है। आप जब भी घर से बाहर निकले हैं मास्‍क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्‍होने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी नागरीकों से कहा है कि ‘’दो गज की दूरी मास्‍क जरूरी’’ अपने जीवन में इसका सभी को पालन करना चाहिए। उन्‍होंने आत्‍म निर्भर भारत बनाने में सभी को अपना योगदान देने को कहा है। बागली विधायक श्री पहाड सिंह कन्‍नौजे ने कहा कि प्रदेश सरकार वनवासियों के साथ है। प्रदेश सरकार गरीबों की सरकार है, वर्षों से रह रहे वनवासीयों के पास पट्टा नहीं था आज प्रदेश सरकार उन्‍हें पट्टा दे रही है। उन्होंने प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है कि प्रशासन ने भी इस काम के लिए दिन रात कार्य किया है। सरकार ने गांव-गांव सड़क बनाई है। हर गांव में पक्के मकान बन रहे हैं। उन्‍होंने किसानों से अपील की है खेतों के मेडों पर बास के पेड लगाये, सुरजना फली लगाये। किसान खेतों की मेडो की भूमि का पूरा उपयोग करें।

देवास – जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, अधिकारियों से की शिकायत

देवास। शासकीय जिला चिकित्सालय में कार्यरत सुरक्षागार्ड लोकेश प्रजापत के साथ 18 सितंबर की देर रात परिजन के तीन लोगों मारपीट की। प्रजापत ने जिसकी शिकायत शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिटी कोतवाली में आवेदन देकर की। शिकायतकर्ता लोकेश प्रजापत ने बताया कि मैं जिला चिकित्सालय सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ हूँ। रात्रि करीब 12 बजे तीन व्यक्ति आए। एसएनसीयू वार्ड की दूसरी मंजिल वार्ड में अपने परिजन से मिलकर आ गए थ्ेा। लेकिन तीसरी बार फिर अंदर जाने की जिद करने लगे। तब मैंने अंदर सुरक्षा गार्ड महेश वर्मा से फोन कर पूछा की कुछ लोग अंदर आने के लिए झगड़ा कर रहे है तो उन्होंने अंदर जाने का मना कर दिया। प्रजापत ने बताया कि मेरे द्वारा तीनो व्यक्तियों को मना किया गया कि बच्चो का एसएनसीयू वार्ड है। अंदर जाना सख्त मना है। इस बात को लेकर तीनों व्यक्तियों ने मुझसे अभद्रता कर डण्डे, लात, घूसे से मारपीट की। जिससे मुझे कई जगह पर चोट आई है। श्री प्रजापत ने संबंधित अधिकारियों से उक्त आरोपियों पर कार्यवाही की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर किया मेघावी छात्रों का सम्मान,प्रधानमंत्री आवास योजना में बने मकानों का ग्रह प्रवेश के साथ ही पात्रता पर्ची का किया वितरण

कांटाफोड़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर में विभिन्न आयोजन किए गए।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त प्राप्त करने वाले मेघावी छात्रों का सम्मान किया गया साथ ही विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण भी किया गया।कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे जिला योजना समिति सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा सत्यनारायन तिवारी मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने संबोधित किया। क्षेत्रीय विधायक कन्नोजे ने कहा कि बहुत ही अच्छा अवसर है कि आज हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर क्षेत्र के बच्चों का सम्मान कर रहे है।ये बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है विद्यालय के विकास हेतु पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम मे स्वागत भाषण संकुल प्राचार्य राकेश तिवारी ने दिया । इस अवसर पर जयप्रकाश शर्मा पुरूषोत्तम बियाणी संतोष चौबे ओम जायसवाल सुशील पंसारी शिक्षक विजय तिवारी बंटी परसाई जयंती पूनम कर्मा जगताप सदाशिव सावनेर आदि उपस्थित थे।विधायक ने दौरे के दौरान सेवा सहकारी संस्था मे नवीन हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण भी किया। पात्रता पर्चा वितरण के दौरान सचिव यशवंत सिंह पंवार सत्यनारायण शर्मा विजय जोशी मुकेश जायसवाल आदि उपस्थित थे। विधायक नगर के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 मे प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित मकानों के ग्रह प्रवेश कार्यक्रम मे भी पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक द्वारा नगर में कुछ दिन पूर्व नदी में बही बालिका के परिवार को चार लाख रुपए शासन के द्वारा राहत राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

नगर में विश्वकर्मा भगवान की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ सुतार मालवीया समाज द्वारा मनाई गई

विश्वकर्मा जयंती मनाई कांटाफोड़ – ।नगर में विश्वकर्मा भगवान की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ सुतार मालवीया समाज द्वारा गोपाल मालवीया के निवास पर मनाई गई कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोरोना महामारी को दृष्टिगत रख समाजजनो ने सोशल डिस्टेन्स का पालन कर जयंती मनाई ।

?बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – आज आई 175 लोगों की रिपोर्ट मे 24 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सीआईएसएफ बैरक बीएनपी,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
2 पताः-नागदा,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
3 पताः-चिडावद, टोंकखुर्द, देवास, पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
4 पताः-बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
5 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
6 पताः-पे्रमनगर पार्ट-2 ,देवास,,महिला ,उम्र 37 वर्ष
7 पताः-कोतवाली,देवास, पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
8 पताः-गोमती नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 32 वर्ष
9 पताः-अनुकुल नगर देवास ,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
10 पताः-अनुकुल नगर देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
11 पताः-सिविल लाईन ,देवास,,महिला ,उम्र 78 वर्ष
12 पताः-जिला जेल, देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
13 पताः-लक्षमण नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
14 पताः-चैरगवाडी,बागली,देवास,,महिला ,उम्र 65 वर्ष
15 पताः-पलासी ,बागली,देवास,,महिला ,उम्र 26 वर्ष
16 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
17 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 56 वर्ष
18 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 11 वर्ष
19 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 8 वर्ष
20 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 6 वर्ष
21 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 60 वर्ष
22 पताः-लोहारदा,कन्नोद, देवास, महिला ,उम्र 62 वर्ष
23 पताः-घिचलय,सोनकच्छ, देवास, महिला ,उम्र 40 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 65 वर्षिय महिला निवासी-आष्टा,जिला-सिहोर निवासी होने से सिहोर में जोड़ा जायेगा।

1   - आज लिये गये सैम्‍पल-  222 
2   -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या-    175 
3   -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या-  24  
4   -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 151 
5   -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या-    0   
6   -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या-    35105   
7   -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या-  34941   
8   -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या-   1102    
9   -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’-  33608   
10  -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-    0   
11  -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-   902 
12  -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 181 
13  -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0   
14  -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-   219 
15  -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’-    164 
16  -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या-   19  
17  -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)-   3.15    
18  -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)-    81.85   
19  -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.72    

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है इसे रोकने के प्रशासकीय इंतजाम बन्द होते जा रहे हैं ।।

देवास = लगातार कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ने के संकेत हर ओर से मिल रहे हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन और नगर निगम दोनों ने ही कोरोना संक्रमण रोकने के जो उपाय कुछ माह पूर्व शुरू किए गए थे वे आज वह पूरी तरह से बन्द हो चुके हैं ।फिर बात देवास शहर की हो या माता टेकरी की शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि जिस समय लॉक डाउन चल रहा था सारे व्यापार-व्यवसाय बंद से लोग अपने घरों में कैद थे उस समय नगर निगम के वाहनों से शहर भर में स्वेग मशीन के द्वारा दवाई का छिड़काव हो रहा था। इसी के साथ माता टेकरी पर भी 8 जून को लॉक डाउन खुला और वहां दर्शन करने की अनुमति दी गई तब कुछ दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग के साथ दर्शनार्थियों के आने जाने वालों के नाम के साथ सैनिटाइजिंग की व्यवस्था भी की थी लेकिन उक्त व्यवस्था कुछ दिनों तक चलने के बाद पूरी तरह से बन्द हो चुकी है । कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि क्या शहर के लोग यह मान ले कि प्रशासन की ओर से कोरोनावायरस संक्रमण  रोकने के जो उपाय किए गए थे वह इसलिए बंद कर दिए गए हैं कि अब इनकी आवश्यकता नहीं है या कोरोना संक्रमण अब फेल नहीं रहा है ।जब कि शासन स्वयं मान रहा है कि यह कोरोना का पिक अवर है  कांग्रेस ने मांग की है कि शीघ्र ही प्रशासन पूरे शहर में दवाई का छिड़काव करवाएं वही माता टेकरी पर जो थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की थी वह भी फिर से शुरू कराएं  या प्रशासन  यह घोषणा करदे कि  कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों  की  अब आवश्यकता नहीं है। जिसेसे शहर के लोग जागरूक हो जाएं और अपने बचाव करने के उपाय वे स्वयं कर ले ।