अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर परिषद बागली सीएमओ मुकेश जी चौबे ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि अपने गणेश जी नगर परिषद बागली के सुसज्जित रथ में ही रखें

आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर नगर परिषद बागली सीएमओ मुकेश जी चौबे ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि अपने गणेश जी नगर परिषद बागली के सुसज्जित रथ में ही रखें एवं कोई भी नदी पर विसर्जन के लिए ना जाएं कोविड-19 के पालन का ध्यान रखते हुए सभी से अपील की गई है उनकी इस अपील पर सभी नगर वासियों का भरपूर सहयोग मिला है नगर परिषद की इस पहल को सभी ने स्वीकार किया है

✒️ उत्तम आचार्य , बागली

देवास – आज आई 186 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 01 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-शांतिपुरा,देवास, पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
2 पताः-मुखर्जी नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 67 वर्ष
3 पताः-सोनकच्छ वार्ड-14 ,देवास,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
4 पताः-रतनखेडी, टोंकखुर्द, देवास,,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
5 पताः-टोंकखुर्द, देवास,,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
6 पताः-कमलाकुंज, देवास,,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
7 पताः-जयशिव कालोनी, देवास,,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
8 पताः-शांतिपुरा,देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 330
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 186
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 178
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 30091
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 29763
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 726
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 28809
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 576
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 134
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 328
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.44
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 79.34
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.20

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

अब रविवार को नहीं होगा राज्य में लॉकडाउन, गृहमंत्री बोले- कंटेंनमेंट जोन के अलावा कहीं भी बंदिशें नहीं होंगी; बार और रेस्टोरेंट भी खुलेंगे

केंद्र सरकार की इजाजत के बिना कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगेगा इसी महीने सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था

राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कंटेंनमेंट जोन के अलावा कहीं भी केंद्र सरकार की परमीशन के बिना लॉकडाउन नहीं लगेगा। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। इसी 5 अगस्त को नरोत्तम मिश्रा ने ही शनिवारका लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया था।

किसी भी जिले में जिला कलेक्टर लॉकडाउननहीं कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें राज्य सरकार की परमीशन लेनी होगी। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि केंद्र की अनुमति पर ही लॉकडाउन हो सकेगा।

होटल और बार खुलेंगे

अनलॉक 4 की गाइडलाइंस का ऐलान भी कर दिया गया है। अब मध्य प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और बार भी खुल सकेंगे। साथ ही रिसॉर्ट्स और सिविलियन क्लब भी खोले जाएंगे। आबकारी आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी बार लायसेंस के नवीनीकरण के प्रस्ताव की औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करा ली जाएं।

नागरिको की सुविधाओ हेतु निगम के तीन झोन बनाये जा रहे है जिसमे निगम संबंधि किये जाने वाले कार्यो का संचालन झोनल ऑफीसो से किया जावेगा

देवास। नगर निगम द्वारा शहर के नागरिको की सुविधाओ हेतु निगम संबंधी किये जाने वाले कार्यो को झोनल आफिसो के माध्यम से किया जावेगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि नागरिको की सुविधाओ हेतु अब निगम मे नही आते हुये अपने निगम संबंधी कार्यो को अपने ही क्षेत्रो के झोनल आफीस से ही प्रक्रिया पूर्ण करने की सुविधा मिलेगी। नगर निगम द्वारा शहर मे 45 वार्डो मे तीन झोन बनाये जावेगें। जिसमे उज्जेन रोड बस स्टेण्ड के पास निगम का कार्यालय, भगवती द्वार सराय, जवाहर नगर पानी की टंकी पर वार्डो के झोनल कार्यालय को प्रारंभिक रूप से प्रारंभ सितम्बर माह मे किया जा रहा है। जिसमे निगम संबंधी संपत्तिकर एवं समस्त कर, नामान्तरण, जलकर, लायसेंस फीस,  शासन द्वारा दी जाने वाली सम्पूर्ण पेंशन, गरीबो के जन कल्याण की एनयुएलएम शाखा से संबंधीत कार्य, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्य, आवक-जावक शाखा, जन्म मृत्यु पंजीयन, विवाह पंजीयन एवं जन कार्य जैसे सभी संबंधित कार्य संचालित किये जावेगें। जिससे तीनो झोन मे संचालित कार्यो से देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र के रहवासियो को सुविधा देना प्रथम प्राथमिकता के आधार पर रहेगी। आम रहवासीगण केन्द्र एवं राज्य शासन से मिलने वाली पेंशन सुविधा, स्वरोजगार योजना, गरीबो के जन कल्याणकारी योजनाओ के लिये अपने ही क्षेत्र के झोन कार्यालय मे सुविधा मिलेगी। जिससे रहवासी एवं हितग्राहीयो को इन सुविधाओ का लाभ मिल सकेगा। इसमे भवन अनुज्ञा, स्टोर विभाग, जैसे कुछ विभागो का संचालन नगर निगम के मुख्य कार्यालय से ही होगा।

निगम द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने के निर्देशो का पालन नही करने पर रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर्स पर चालानी कार्यवाही

देवास/ शहर मे कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिये नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। सोशल डिस्टेंस रखना, मास्क पहनकर घर से निकलना एवं दुकानो, रेस्टोरंट पर काम करने वाले कर्मचारियो को गलब्स पहनकर काम करते हुये सामग्री देना तथा ग्राहको मे सोशल डिस्टेंस रखने हेतु निर्देश प्रतिदिन दिये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर्स व्यवसाईक प्रतिष्ठानो के द्वारा दिये जा रहे संक्रमण के बचाव निर्देश के पालन नही करने पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे अपर आयुक्त प्रिया वर्मा द्वारा निगम की टीम के साथ व्यवसाईक क्षेत्रो मे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपना स्वीटस, मुकेश स्वीटस, बस स्टेण्ड स्थित लालाजी की दुकान, रघुवंशी मेडिकल स्टोर्स, सेठिया मेडिकल स्टोर्स, मारूती मेडिकल स्टोर्स व अन्य मेडिकल स्टोर्स तथा अन्य रेस्टोरंट पर नियमो का पालन नही करने पर रू. 15 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही नियमो का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। इसी प्रकार शहर मे स्थित फल फ्रुट एवं सब्जी की दुकानो पर अमानक पालिथिन पाई जाने पर निगम की टीम द्वारा पालिथीन जप्त कर अमानक पालिथीन का उपयोग नही करने की समझाईश दी गई। अपर आयुक्त प्रिया वर्मा ने बताया कि शहर मे प्रतिदिन प्रष्ठिानो, दुकानो का निरीक्षण किया जाकर नियमो का पालन नही करने पर चालानी कार्यवाही सतत रूप से निरंतर जारी रहेगी। इसी प्रकार अपर आयुक्त प्रिया वर्मा, उपायुक्त तनूजा मालवीय, सहायक आयुक्त ििश्व उपाध्याय द्वारा शहरी क्षेत्रो के वार्डो मे साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण भी किया गया। जिसमे वार्ड क्रमांक 41, 19, 29 मे गंदगी एवं मलवा पाये जाने पर उसे तत्काल उठवाये जाने के निर्देश निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को दिये गये।

घरो मे विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमाओ का विसर्जन निगम की टीम के सहयोग से किया जावेगानिगम की टीम द्वारा घरो-घर से विसर्जन हेतु सम्मानपूर्वक गणेश प्रतिमा प्राप्त की जावेगी

देवास/ मीठा तालाब एवं अन्य जल स्त्रोतो पर माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केन्द्रीय पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मूर्तियो का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है। जिसके कारण शहर मे गणेश चतुर्दशी पर घरो-घर विराजित श्री गणेशजी की प्रतिमाओ का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम की टीम द्वारा श्रद्धालुओ से घरो-घर से प्राप्त कर कालुखेडी तालाब पर किया जावेगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सम्मानपूर्वक गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन की व्यवस्था के लिये निगम अधिकारियो, कर्मचारियो की ड्युटी लगाई जाकर उन्हे वार्डो से निगम की गाडी मे विसर्जन हेतु प्राप्त प्रतिमाओ का सम्मानपूर्वक विसर्जन करने के निर्देश दिये गये है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो पर विराजित गणेश प्रतिमाओ को अन्यत्र स्थानो पर विसर्जित नही करे, विसर्जन की व्यवस्था मे 5 झोनो के 45 वार्डो मे निगम के झोनल प्रभारी के साथ वार्ड दरोगा के साथ प्रत्येक वार्ड हेतु वाहन की व्यवसथा की गई है। वाहन के साथ निगम कर्मचारियो की प्रात: 8 बजे से रात्री 8 बजे तक ड्युटी लगाई गई है। जो घरो-घर मे विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमाओ को सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु लेकर निगम के वाहन मे व्यवस्थित तरीके से रखेगें। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि अपने घरो पर विराजित प्रतिमा का अपने घरो पर बालटीयो मे विसर्जित करे या निगम के द्वारा लेने आने वाली गाडीयो मे ही सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु रखवायें अन्य स्थानेा पर नही। नागरिको के द्वारा किसी कारणवश निगम की गाडी मे विसर्जन हेतु प्रतिमा नही रख पाये है वे नागरिक नगर निगम मे स्थापित कन्ट्रोरूम दूरभाष नम्बर 07272490500 पर सूचना देकर प्रतिमा को निगम की गाडी मे रखवा सकते है इस हेतु सूचना के समन्वय के लिये दो कर्मचारियो की ड्युटी कन्ट्रोल रूम पर लगाई गई है, जो प्राप्त सूचना अनुसार दूरभाष पर नागरिको से सम्पर्क कर निगम की गाडी मे सूचना अनुसार प्रतिमा रखवायेगें। साथ ही सूचना धारक से प्राप्त सूचना की पुष्टी करेगें।

फसल नुकसान की भरपाई और पुनर्वास के पूरे प्रयास होंगे – विधायक आशीष शर्मा

फसल नुकसान की भरपाई और पुनर्वास के पूरे प्रयास होंगे – विधायक आशीष शर्मा

आपदा बाढ़ क्षेत्र नेमावर में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा

देवास /नेमावर | विधायक आशीष शर्मा ने नर्मदा तटीय बाढ़ आपदा क्षेत्र में दोरा कर रहे अतिवर्षा और बाढ़ से हुए नुकसान के कारण किसान चिंतित नहीं हों। सरकार एक्शन में है और आपके साथ है, अब फसल बीमा योजना और आरबीसी के प्रावधानों को मिलाकर नुकसान की भरपाई की हरसंभव व्यवस्था कर पुनर्वास के सभी प्रयास होंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत शिविर में भोजन, पेयजल, राशन सामग्री आदि की व्यवस्था के लिए खातेगांव अनुभाग क्षेत्र के एसडीएम संतोष तिवारी को आदेशित किया गया है।विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फसल खराब होने के साथ-साथ साफ-सफाई और बीमारी फैलने के खतरे से बचाव की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और बिजली आपूर्ति पुन: स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौती है। इस कार्य में प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगा है।

चंचल भारतीय✍️

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (84) का सोमवार को अस्पताल में निधन हो गया। 10 अगस्त से वे दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल (आर एंड आर) हॉस्पिटल में भर्ती थे। इसी दिन ब्रेन से क्लॉटिंग हटाने के लिए इमरजेंसी में सर्जरी की गई थी। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रणब ने 10 तारीख को ही खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात भी कही थी।

प्रणब को पिछले साल भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था। बेटी शर्मिष्ठा ने ट्वि‍टर पर लिखा कि पिछले साल 8 अगस्त मेरे लिए सबसे खुशी का दिन था, क्योंकि उस दिन मेरे पिता को भारत रत्न से नवाजा गया था। उसके ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को उनकी तबीयत खराब और गंभीर हो गई।

https://twitter.com/ABHIJIT_LS/status/1300407074560471041?s=19

खेल दिवस के अवसर खिलाड़ियों का किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा नगर कन्नौद के सीनियर एवं मिनी खिलाड़ियों का सम्मान कॉलेज ग्राउंड कन्नौद पर किया गया जिसमें नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक मोगा वॉलीबॉल खिलाड़ी निर्मल यादव क्रिकेट नेशनल खिलाड़ी सरल बारवाल एवं छोटे खिलाड़ियों का प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मान किया गया जिसमें श्री बेड़ा बाबा क्लब के राम जयसवाल गौतम बोडाना नरेंद्र घावरी अभिषेक अभिलाष झाजेट रिंकू यादव साजिद खान सारथी धूत सागर त्यागी लल्ला त्यागी एवं सभी खिलाड़ी की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जानकारी खेल युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक कमल सोलंकी द्वारा दी गई

? चंचल भारतीय कन्नोद

जेईई मेन और नीट 2020 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए मिलेगी नि:शुल्क परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों के हित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय , जेईई मेन और नीट 2020 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए मिलेगी नि:शुल्क परिवहन सुविधा

देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कल्याणकारी निर्णय लिया है जो इस साल जेईईमेन और नीट 2020 में सम्मिलित हो रहे हैं। इन विद्यार्थियों को कोरोना के कारण समस्या न हो, इस उद्देश्य से आने-जाने का नि:शुल्क परिवहन साधन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी को 181 या मध्यप्रदेश ई पास पोर्टल  https/mapit.gov.in/covid-19  पर संपर्क कर रजिस्टर करना होगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा की दिनांक और स्थान (कहां से कहां) उल्लेख करना होगा। संबंधित जिला प्रशासन परीक्षार्थी को यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा। परीक्षार्थी यदि चाहे तो उसके एक सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए दो तरफ की नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।


विद्यार्थियों को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए विकासखंड और जिला मुख्यालय में उपस्थित होना होगा। यहां से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।