बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को पत्र के माध्यम से नष्ट फसल की जानकारी देकर उचित बीमा एवं राहत राशि की मांग की

कांटाफोड़- नगर कांटाफोड़ के साथ ही संपूर्ण क्षेत्र में इस समय सोयाबीन एवं मक्का की फसल में लगे रोग के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति पर संकट नजर आ रहा है क्षेत्र का किसान आज परेशान है इन सब परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बागली विधानसभा क्षेत्र 174 के अंतर्गत बागली उदयनगर सतवास में सोयाबीन की फसल कीट प्रकोप के कारण लगभग नष्ट हो चुकी हैं साथ ही मक्का की फसल भी अतिवृष्टि एवं हवा से गिर कर नष्ट हो गई और कीट पतंगों से फसल में भारी नुकसान हुआ है बागली विधानसभा में गरीब लघु एवं सीमांत आदिवासी किसान निवास करते हैं जो छोटे-छोटे रकबो में फसल की बुवाई करते है इन किसानों का भारी नुकसान हुआ है भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियानी,जिला योजना समिति विधायक प्रतिनिधि लोकेंद्र जोशी,मंडल उपाध्यक्ष संतोष चौबे ने बताया कि विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल से पत्र के माध्यम से मांग की है कि इन किसानों की फसलों का सर्वे कराकर अति शीघ्र राहत राशि एवं बीमा राशि जारी करवाएं ताकि ये किसान अपनी अगली फसल की तैयारी कर सकें।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – आज आई 516 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 24 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-गंगा नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
2 पताः-सिरोलिया (बरोठा) ,देवास,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
3 पताः-सिरोलिया (बरोठा) ,देवास,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
4 पताः-सिरोलिया (बरोठा) ,देवास,महिला ,उम्र 75 वर्ष
5 पताः-सिरोलिया (बरोठा) ,देवास,महिला ,उम्र 44 वर्ष
6 पताः-टिगरिया गोगा (बरोठा),देवास,महिला ,उम्र 60 वर्ष
7 पताः-थाना भौरासा,सोनकच्छ,देवास,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
8 पताः-सोनकच्छ वार्ड-3,देवास,महिला ,उम्र 66 वर्ष
9 पताः-हाटपिपल्या,बागली,देवास,महिला ,उम्र 42 वर्ष
10 पताः-जमोनिया, टोंकखुर्द,देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
11 पताः-जमोनिया, टोंकखुर्द,देवास,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 202
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 516
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 504
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 27318
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 27111
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 609
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 26277
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 489
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 105
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 1
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 216
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 207
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 15

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.25
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 80.30
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.46

कलेक्टर श्री शुक्ला ने वर्षाकाल के दौरान फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सीएमएचओ आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए

वर्षाकाल के दौरान फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सीएमएचओ आवश्यक तैयारी रखे – कलेक्टर श्री शुक्ला

मैदानी अमले के माध्यम से पर्याप्त सुरक्षात्मक कार्यवाही करे

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा बाढ़ एवं अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि वर्तमान में वर्षा का दौर अनवरत जारी है। ऐसे समय में आमजन में सामान्यत: मलेरिया, डेंगु, डायरिया, हैजा, मौसमी बुखार आदि के फैलने की संभावना रहती है। इन बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ सतर्क रहें। उन्होंने नगर निगम देवास व जिले की सभी नगर निकायों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि मैदानी अमले के माध्यम से पर्याप्त सुरक्षात्मक कार्यवाही यथा आवश्यक टीकाकरण, कीटाणु नाशक दवाईयों का छिड़काव आदि की जावें। उन्होंने
मैदानी अमले को निर्देशित करें कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत निरंतर भ्रमण करें और स्थिति पर सतत निगरानी रखें। साथ ही आवश्यक दवाईयों का वितरण, ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव करें।

गायों की मौत के विरोध में बजरंग सेना आई मैदान में, सौंपा ज्ञापन

देवास। शंकरगढ़ स्थित गौशाला में गायो की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आए दिन हो रही गायो की मौत को लेकर बजरंग सेना ने जिला प्रभारी महेंद्र सांगते के नेतृत्व में औद्योगिक थाने पर पहुँचकर सीएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। श्री सांगते ने बताया कि शंकरगढ़ गौशाला में निगम द्वारा गाय तो हमेशा छोड़ी जाती है, लेकिन उनके रखरखाव एवं खाने पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। कुछ आसामाजिक तत्वों ने गौशाला पर कब्जा कर रखा है व अपना गढ़ बना रखा है। यहां तक की गायों के लिए शासन द्वारा निर्धारित फंड भी आता है, लेकिन वह फंड कहां जाता है ये भी पता नहीं है। गायों को न तो ठीक से खिलाने की व्यवस्था है और ना ही उनके रहने की कोई व्यवस्था है। जिसके चलते यहां पर कीतनी गायों की मौत हो चुकी है। बजरंग सेना ने औद्योगिक थाने पर सीएसपी विवेकसिंह चौहान को ज्ञापन देते हुए घटना के लिए दोषियों पर पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। गौरतलब है कि बजरंग सेना द्वारा शनिवार को भी जब गौशाला का मुआयना किया गया उस वक्त भी वहां पर गाय मृत अवस्था मे पाई गईं थी। जो कि एक निंदनीय बात है।

स्वास्थ्य एवं जेल विभाग ने संयुक्त रूप से जारी किये निर्देश,न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने वालों का हो कोरोना टेस्ट

देवास । न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने वाले बंदियों को कोरोना संबंधी टेस्ट कराने के उपरांत ही जेलों में दाखिल कराये जाने के संबंध में न्यायालयीन आदेश हुआ है। उक्त आदेश के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने संयुक्त रूप से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन एवं समस्त जेल अधीक्षकों को पत्र लिखकर उक्त आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
वर्तमान में कोरोना संक्रमण के फैलाव तथा जेलों में आने वाले बंदियों की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में अस्थायी 14 जेल आरंभ की गई हैं। इन अस्थाई जेलों में नई आमद के बंदियों को प्रविष्ट कराया जा रहा है। शेष जेलों में नई आमद सीधे मुख्य जेलों में प्रविष्ट हो रही हैं। वर्तमान में प्रदेश में अस्थायी एवं मूल जेल और मूल जेल की व्यवस्था है। इन जेलों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। अस्थाई एवं मूल जेल में जिला मुख्यालय में सभी बंदियों को आरटीपीसीआर या एंटीजन टेस्ट के बाद ही पुलिस द्वारा अस्थायी जेल में प्रविष्ट किया जायेगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उन्हें उपचार के लिये पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिये कोविड-19 सेंटर भेजा जायेगा। जिन बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उन्हें मूल जेल की क्वारेंटाइन बैरेक में 14 दिन के लिये रखा जायेगा। क्वारेंटाइन बैरेक में रखे गये बंदियों में से किसी में भी कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उनका पुन: आरटीपीसीआर कराया जायेगा। पॉजिटिव आने पर उपचार के लिये भेजा जायेगा और निगेटिव आने पर मूल जेल की क्वारेंटाइन बैरेक में 14 दिन के लिये रखा जायेगा।
मूल जेल में जो व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं, उनमें अस्थाई जेल से क्वारेंटाइन बैरेक में 14 दिन रखने के बाद बंदियों को मूल जेल में शिफ्ट कराया जायेगा। मूल जेल में भी समस्त बंदियों की प्रतिदिन स्क्रीनिंग की जायेगी। स्क्रीनिंग में लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट कराया जायेगा। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होती है, तो बंदी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कोविड-।9 उपचार केन्द्र भेजा जायेगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें मूल जेलों में क्वारेंटाइन बैरेक में 14 दिन के लिये रखा जायेगा।
आदेश में यह भी कहा गया है कि जेलों को सामूहिक संक्रमण से बचाने के लिये जेल, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समन्वय एवं सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करना आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।

देवास – आज आई 333 लोगों की रिपोर्ट मे 12 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 23 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 29 वर्ष
2 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 48 वर्ष
3 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 08 वर्ष
4 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष
5 पताः-अजुर्न नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
6 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 13 वर्ष
7 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 35 वर्ष
8 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 43 वर्ष
9 पताः-सोनकच्छ,,देवास,पुरूष ,उम्र 66 वर्ष
10 पताः-नांदेल,टोंकखुर्द,देवास,महिला ,उम्र 21 वर्ष
11 पताः-बी.एन.पी.काॅलोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
12 पताः-माताजी मंदिर सीढ़ी के पास देवास,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 219
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 333
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 12
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 321
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 27116
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 26595
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 598
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 25773
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 489
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 94
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 215
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 521
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 15

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.25
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 81.77
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.51

 (डॉ एम.पी.शर्मा )      
 मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी       
 जिला-देवास

शहर में कहीं भी जलजमाव ना होने दें नगर निगम की टीम लगातार करें साफ-सफाई – कलेक्टर श्री शुक्ला

देवास। जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने नगर निगम देवास एवं नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को को निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी जलजमाव की स्थिति ना बने इसका ध्यान रखा जाए ।उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम की सफाई टीम लगातार नालियों की साफ सफाई करते रहें और पानी का बहाव निरंतर बह कर निकल जाए कहीं भी जलजमाव की स्थिति ना हो इसका ध्यान रखें।


नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया है कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा बारिश के दौरान भी शहर में निरंतर साफ सफाई की जा रही है जहां भी नाले नालियां चोक हैं उनको साफ किया जा रहा है। साफ सफाई के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा विशेष सावधानियां भी बढ़ती जा रही है।

हिन्दू उत्सव समिति ने गणेश पूजा कर शहरभर में श्रीगणेश प्रतिमाएं वितरीत की

देवास। हिन्दू उत्सव समिति कोरोना काल को ध्यान रखते हुए इस वर्ष गणेशोत्सव अनोखे रूप से मनाते हुए घर-घर जाकरर श्रीगणेश प्रतिमाएं वितरीत की। समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि समिति द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिये प्रशासनिक निर्देशो का परिपालन करते हुए सार्वजनिक रूप से बड़ी गणपति प्रतिमाओं का वितरण नहीं करते हुए गणेश चतुर्थी शनिवार को विधायक गायत्रीराजे पवार के निर्देशन में जयशिव नगर, बिंजाना भट्टा, भौंसले कालोनी, अम्बेडकरर नगर, अमोना, सहित उज्जैन रोड़, भोपाल रोड़़ एवं इंदौर रोड़ स्थित सेवा बस्तियों, गरीब बस्तियों में घर-घर जाकर हजारों की संख्या में छोटी प्रतिमाओं का वितरण किया। सर्वप्रथम विधायक श्रीमती पवार ने मंगलमूर्ति श्री गणेश की पूजा कर प्रतिमा वितरण कार्य प्रारंभ करवाया।

समिति गणेश पटेल, संतोष पंचोली, सौदानसिंह परिहार, कैलाश पटेल एवं नीतिन जलोदिया ने घर-घर में रिद्धी-सिद्धी के दाता की स्थापना हो सके। इस उद्देश्य को लेकर हजारों की संख्या में शहरभर में श्रीगणेश प्रतिमाएं वितरीत करते हुए कोरोना महामारी के संकट से उबारने की प्रार्थना की। 

कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिले सभी एसडीएम, तहसीलदार और रेवेन्यू अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतत मॉनिटरिंग जारी रखें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है,जिसका दूरभाष नंबर 07272-226000 है।उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि जिले में कल से लगातार बारिश हो रही, इससे शहर एवं ग्रामीण अंचल में भी बारिश का असर है।प्रशासन सतत सक्रिय हैं तथा सभी एसडीएम,तहसीलदार, नगरनिगम, पुलिस विभाग का अमला भी सक्रिय हैं। उन्होंने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील है।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है,जिसका दूरभाष नंबर 07272-226000 है।उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।