मिलावट खोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए दल गठित करने के दिये निर्देश
देवास : कलेक्टर श्री शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं करने पर अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे को निर्देश दिये की स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कामाक्षी दुबे, डीएचओ वन डॉ. अशोक वर्मा और एसएनसीयू डॉ. वैशाली निगम को शोकज नोटिस जारी करें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये की कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए जिले में विशेष अभियान चलाये। हाई ब्लड प्रेशर मरीजों की नियमित रूप से जांच भी करें।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि जिले में अवैध शराब, केमिकल ड्रग्स, महिला अपराध, माफियाओं के विरूद्ध, जुआ सट्टा, चिटफण्ड, सहकारिता में गबन, सूदखोरी के विरूद्ध कार्यवाही करें। खनिज माफियाओं और पटिया लगाकर खनिज ओवर लोडिंग के विरूद्ध कार्यवाही करें। आबकारी, खनिज और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। जिले में की गई कार्यवाही की जानकारी पोर्टल पर एक जैसी अपलोड करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि उपभोक्ता भण्डार पर जाकर जांच करें और अनियमितता पाई जाने पर चोर बाजारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करें। जिनके मिलावट खोरो से विरूद्ध कार्यवाही कर वसूली के नोटिस दिया है, उनसे वसूली करें। मिलावट खोरो पर कार्यवाही करने के लिए दल गठित करें। कार्यवाही कर मिलावट खोरो पर एफआईआर दर्ज करें।














