देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम. पी. शर्मा ने बताया कि आज 23 सितंबर 2021 को जिला चिकित्सालय देवास में आयुष्मान कार्ड धारियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिले के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड धारी नागरिक लाभ लेवे।
उन्होंने बताया कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। जिले के सभी पात्र नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाए और योजना का लाभ उठाए। आयुष्मान भारत निरामय मध्य प्रदेश योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है।
आयुष्मान भारत निरामयम योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ कमल मालवीय ने बताया कि योजना के 3 साल पूर्ण होने पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम योजना को पखवाड़े के रूप में 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्नौद, खातेगांव में नि:शुल्क रूप से बनवा सकते है। इसके अलावा अपने पास के लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बनवा सकतें है। लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी. ,आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं। यदि लाभार्थी कार्ड बनवाने में कोई समस्या आती है तो लोक सेवा केन्द्र के हेल्पडेस्क कर्मचारी से सहायता लें सकते है। आयुष्मान कार्ड संबंधि अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 1800 233 2085/14555 पर कॉल कर सकते हैं।वेबसाइट www.ayushmanbharat.mp.gov.in पर लॉग इन करने के अलावा लोक सेवा केन्द्र या जन सेवा केन्द्र (CSC) में संपर्क कर सकते हैं।
