देवास। शहर सहित जिलेभर में निरंतर बारिश हो रही है। भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर देवास द्वारा कक्षा नर्सरी से 12वीं तक सभी विद्यालय के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया। सड़को पर भारी जलजमाव को स्थिति देखने को मिल रही है। मंदिरो में गर्भगृह तक पानी पहुंच चुका है। शहर के शंकरगढ़ पहाड़ी पर भी अनेकों छोटे छोटे झरने बहने लगे है। जिले में अभी तक 1302.09 मिमी (51.26 इंच) औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। देवास शहर में अब तक 1023 मिमी (40.27 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
तेज बारिश के बाद शहर के शहर की कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई। नगर निगम की टीम के द्वारा पानी की निकासी की गई जवाहर नगर कबीर नगर में जिन स्थानों पर जलभराव हुआ था वहां महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने नगर निगम की टीम व अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया साथ हीपानी की निकासी के लिए और ज्यादा प्रबंध किए जाने के लिए निर्देशित किया। नगर निगम टीम द्वारा जवाहर नगर, कबीट नगर के साथ-साथ उज्जैन रोड स्थित आर एस ग्रीन कॉलोनी में नाले पर दीवार बना रखी थी। जिसे निगम की टीम ने पहुंचकर दीवार तोड़कर पानी की निकासी टीम द्वारा की गई। इसी के साथ चंदना रोड पर नाले का पानी रपट पर तेज आने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।
नगर निगम की टीम द्वारा नगर निगम कॉलोनी में आवास नगर, बीएनपी रोड स्टेशन के पास, गजरा गियर्स चौराहा वार्ड क्रमांक 25 में सरदाना स्कूल के पीछे आनंद नगर सिंधी धर्मशाला एवं पटवर्धन मार्ग, पानी निकासी के साथ मीठा तालाब के दोनों गेट खोले गए उत्तम नगर तथा त्रिलोक नगर एवं अलकापुरी कॉलोनी में इसी के साथ सेंट मैरी के आसपास के हिस्से में महाकाल कॉलोनी के साथ इटावा बस स्टैंड नाले के पास पानी की निकासी निगम की टीम द्वारा अपने संसाधनों से की गई इसी के साथ चंदाना रोड पर रपट पर ज्यादा पानी आने के कारण स्वास्थ्य विभाग के हेमंत जी मौजूद रहे
जारी मानसून सत्र में 16 सितम्बर तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 1302.09 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 1023 मिमी, टोंकखुर्द में 1341 मिमी, सोनकच्छ में 1733 मिमी, हाटपीपल्या में 1062 मिमी, बागली में 1233 मिमी, उदयनगर में 1114.80 मिमी, कन्नौद में 1252 मिमी, सतवास में 1153 मिमी तथा खातेगांव में 1807 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घंटों में 32.78 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटों में 32.78 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिसमें देवास में 86 मिमी, टोंकखुर्द में 63 मिमी, सोनकच्छ में 86 मिमी, हाटपीपल्या में 15 मिमी, बागली में 4 मिमी, उदयनगर में 13 मिमी, कन्नौद में 10 मिमी, सतवास में 11 मिमी तथा खातेगांव में 7 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई
पिछले वर्ष अब तक 835.49 मिमी औसत वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 835.49 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 820 मिमी, टोंकखुर्द में 763 मिमी, सोनकच्छ में 890 मिमी, हाटपीपल्या में 919 मिमी, बागली में 692 मिमी, उदयनगर में 818.40 मिमी, कन्नौद में 828 मिमी, सतवास में 631 मिमी तथा खातेगांव में 1158 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।














