Dewas: आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, एक का इलाज जारी…

हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। देवास जिले के हाटपिपल्या तहसील के ग्राम नानुखेड़ा में आकाशीय बिजली के कहर से तीन लोगो की मौत हो गई।
दरअसल गुरुवार दोपहर करीब दो-ढाई बजे तीन चरवाहा सकाराम पिता आत्माराम निहाल, पुंजराज पिता गजराज निहाल, अमन पिता हेमराज निहाल जिसमे पुंजराज व अमन नाबालिक है। यह सभी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से तीनो की मौत हो गई।
तीनो का एक साथी राजेश पेड़ से कुछ दूरी पर था जिस कारण आकाशीय बिजली किरने से उसके पैर तो झुलसे पर जनहानि नहीं हुई। जिसे हाटपिपल्या के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया।
तीनों व्यक्ति नानूखेड़ा की जंगल में बकरी चराने के लिए जंगल मे गए थे। घटना की सूचना मिलने पर हाटपिपल्या पुलिस मौके पर पहुँची जहां मौके का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाटपीपल्या पहुँचाया।