देवास। देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरा देश, प्रदेश व शहर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आया। महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में लगभग सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया।
इसी कड़ी में भारत तिब्बत समन्वयक संघ के युवा विभाग द्वारा आजादी का 75वाँ अमृत महोत्सव के तहत भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।
संघ के धर्मेंद्र चावड़ा और चिंटू पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया की आजादी के 75वे अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे लगाने का अभियान “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” में पूरा शहर सहभागी बनकर इस महोत्सव को सफल बनाया। इसी महोत्सव की कड़ी में भारत तिब्बत समन्वयक संघ के युवा विभाग द्वारा शहर के संत बालक दास जी भोलेनाथ मंदिर पर तिरंगा के रूप में शंकर जी का विशेष श्रृंगार कराया गया। श्रृंगार शुजालपुर के अमन पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आनंद सिंह ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, सोनिया शर्मा आदि उपस्थित थे।
