देवास। शहर के बालगढ़ क्षेत्र में स्थित बालाजी नगर ने दिनदहाड़े आरोपी अरमान शेख ने एक महिला पर गोली चला दी जिसपर पुलिस ने फरियादी सपना जायसवाल की शिकायत पर आरोपी अरमान उर्फ शाहरुख शेख और उसके पिता फारुख शेख निवासी मल्हार कॉलोनी देवास के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जाँच में जुट गई है। रात में ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल गुरुवार को दोपहर करीब 4 बजे फरियादी सपना जायसवाल निवासी बालाजी नगर की कार गायों के लड़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई।
जिसे लेकर वजह से सपना जायसवाल अपने पति संजय जायसवाल फारुख शेख को समझाने गए थे इसी समय वहा विवाद हो गया और कुछ देर बाद फारुख के बेटे अरमान ने देशी कट्टे से महिला पर गोली चला दी और वहा से फरार हो गया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी उमराव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल ने एक खाली खोखा भी मिला है। बताया जा रहा है की आरोपी अरमान पर पहले भी अनेको अपराध दर्ज है जिस पर पुलिस आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। और सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात की है।
इस विषय पर सीटी कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
• सोशल मीडिया पर उठी आरोपी के खिलाफ गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर में लोगो ने जब इस वीडियो को देखा तो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के मैसेज दौड़ पड़े सभी आरोपी के खिलाफ गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई की मांग करने लगे क्योंकि शहर में बीते दिनों भी एक गोलीकांड हुआ था जिसपर प्रशासन ने गुंडा अभियान तहत कार्रवाई की थी। अब लोगो द्वारा आरोपी अरमान शेख पर भी गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई करने की मांग हो रही हे जिससे ऐसे आपराधिक प्रवत्ति के गुंडा में डर का माहोल बने।














