देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इंदौर विमानतल पर भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री से मुलाकात की। इस दौरान शाजापुर एवं मक्सी शहर के अंदर से गुजरने वाले पुराने ए. बी. रोड को केंद्रीय सडक़ निधि के माध्यम से वन टाइम सेटलमेंट के अंतर्गत फोरलेन चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किये जाने का निवेदन किया। साथ ही देवास शहर में उज्जैन रोड़ चौराहे से उज्जैन रोड बायपास चौराहे तक 4.20 कि मी. लंबी पुरानी सडक़ को भी केंद्रीय सडक़ निधि के माध्यम से फोरलेन चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किए जाने की मांग की। मंत्री श्री गडकरी ने उक्त कार्यों को संपन्न करवाने का आश्वासन दिया
