Dewas : कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के समर्थन में संजय शुक्ला की महारैली, जीत की ओर अग्रसर कांग्रेस।

देवास। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस का धुआंधार प्रचार हुआ। जगह जगह हुआ भव्य स्वागत। आज कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी रमेश व्यास के समर्थन में कांग्रेस की महारैली का आगाज हुआ। इंदौर के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और संजय शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। चारों ओर भव्य स्वागत, आतिशबाजी और बाजारों में रौनक कांग्रेस के प्रति लोगों का प्यार दिखा रहा था। देवास के 45 वार्डो से पार्षद प्रत्याशी बाइक पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ जैसे ही महा रैली में शामिल हुए सड़कों पर कांग्रेस का तिरंगा लहराने लगा और जनता का स्नेह और प्यार आज सड़कों पर था। इस भव्य महारैली ने पूरे देवास को बता दिया कि कांग्रेस की वापसी तय है। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा भगवान सिंह चावड़ा रमेश व्यास इम्तियाज शेख भल्लू, अनिल गोस्वामी रोहित शर्मा दीपेश कानूनगो अकरम शेख तृप्ति, हिम्मत सिंह चावड़ा, प्रयास गौतम सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन एवं देवास के देवतुल्य जनता मौजूद रही।