• Latest
  • Trending
  • All

Dewas : गजरा गियर्स से बीएनपी गेट तक रोड निर्माण एवं अन्य कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण

06, September, 2022
मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

15, March, 2026
Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

11, March, 2026
Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

03, February, 2026
Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

27, January, 2026
सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

09, January, 2026
क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

08, January, 2026
श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

12, December, 2025
इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

11, December, 2025
बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

07, December, 2025
Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

12, October, 2025
Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

05, October, 2025
डिस्पोजल मुक्त भंडारा : माँ शिव शक्ति सेवा मंडल की स्वच्छ भारत की ओर एक अनूठी पहल

डिस्पोजल मुक्त भंडारा : माँ शिव शक्ति सेवा मंडल की स्वच्छ भारत की ओर एक अनूठी पहल

28, September, 2025
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Friday, March 27, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

Dewas : गजरा गियर्स से बीएनपी गेट तक रोड निर्माण एवं अन्य कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण

by DEWAS EXPRESS
06, September, 2022
in देवास

देवास। अमृत योजना अंतर्गत स्टेशन रोड गजरा गियर्स चौराहा से बैंक नोट प्रेस गेट तक सीसी राेड का निर्माण, पाथवे निर्माण के साथ शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी प्रकार गजरा गियर्स चौराहे से रेलवे स्टेशन तक पाथवे, डामर कार्य तथा सेंटर लाइटिंग का कार्य होना है। जनप्रतिनिधियों एवं रहवासियों की ओर से निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने संबंधी शिकायत की गई थी। सूचना प्राप्त होने पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने वार्ड के संबंधित पार्षद, एमआई सदस्यों एवं निर्माण एजेंसी के ठेकेदार, विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद एमआईसी सदस्य शीतल गेहलोत, विकास जाट, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा द्वारा निर्माण कार्य संबंधी समस्या बताई गई। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बैस, पीडब्लयूडी विभाग के अध्यक्ष गणेश पटेल भी साथ रहे। महापौर ने सड़क के आसपास के रहवासियों से भी चर्चा की। वार्ड पार्षदों द्वारा बताया गया कि रोड निर्माण में गुणवत्ता को नहीं देखा जा रहा है। पानी भराने के साथ रोड का लेवल ऊपर-नीचे हो रहा है। पाथवे के साथ शौचालय निर्माण कार्य भी शिथिलता से चल रहा है। महापौर ने निरीक्षण कर मौके पर ठेकेदार को गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने हेतु कहते हुए विभागीय अधिकारियों से उक्त रोड निर्माण की जांच हेतु शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के एक्सपर्ट द्वारा सीसी रोड के कौर कटर कर किए जाने हेतु मौके पर कहा। महापौर ने एजेंसी ठेकेदार को उक्त संपूर्ण कार्य इसी माह पूर्ण करने हेतु कहा।

• स्टेशन रोड को भी एमआर से जोड़ने का प्लान-
स्टेशन रोड व्यापारी संघ एवं वार्ड पार्षदों द्वारा आवासनगर से स्टेशन रोड को एमआर से जोड़े जाने हेतु मांग रखी गई, जिस पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन रोड को भी आवासनगर के एमआर से जोड़े जाने हेतु रहवासियों एवं व्यापारियों की मांग पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार से चर्चा करेंगे। विधायक के नेतृत्व में हम बीएनपी रोड को आवासगनर सीसी रोड से जोड़ने हेतु प्लान तैयार करेंगे। देवास विकास की राह में हम इस प्लान को भी रखेंगे।

• गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई-
महापौर ने उपस्थित पार्षदों एवं रहवासियों को आश्वासन दिया कि जांच में गुणवत्ता में गड़बड़ी पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी और भुगतान भी नहीं होगा। अगर ठेकेदार यह कार्य नहीं करेगा तो उसी राशि से दूसरे ठेकेदार से कार्य करवाएंगे। इसी प्रकार महापौर ने पाथवे निर्माण पर ठेकेदार एवं नगर निगम कार्यपालन यंत्री से चर्चा की। पाथवे निर्माण में आ रहे व्यवधान को तुरंत दूर करने हेतु को कहा। साथ ही पथ विक्रेताओं का भी ध्यान रखने की बात कही। शीतल गेहलोत एवं विकास जाट ने महापौर से पाथवे का कार्य गजरा गियर्स चौराहे तक करने हेतु कहा, जिसकी महापौर ने स्वीकृति मौके पर ही प्रदान की।

RelatedPosts

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन
देवास

मयंक गुप्ता बने इंदौर स्नूकर चैंपियन

by DEWAS EXPRESS
15, March, 2026
Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न
देवास

Dewas श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

by DEWAS EXPRESS
11, March, 2026
Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील
देवास

Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

by DEWAS EXPRESS
03, February, 2026
Load More
Next Post

Dewas डायवर्जन शुल्‍क नहीं किया जमा, हॉई लाईन ग्‍लास वर्क्‍स प्रायवेट लिमिटेड को राजस्‍व विभाग ने किया कुर्क

RSS MP JANSAMPARK

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया
  • साइबर ठगी के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को मिली सफलता
  • बीज संघ हाइब्रिड बीजों का उत्पादन कर किसानों को बाजार से आधी कीमत पर उपलब्ध कराएगा : मंत्री श्री सारंग
  • समाधान योजना में 25 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने लिया लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
  • ग्रामीणजन विद्युत से सुरक्षा के लिये बरतें सावधानियॉ
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In