देवास। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सानिध्य में आयोजित छठी पेंचक सिलाट फेडरेशन कप का आयोजन गोआ पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 19 से 21 जनवरी 2023 को मनोहर पर्रिकर इंडोर स्टेडियम नवेली साउथ गोवा में आयोजित की गई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि 15 राज्यो के 600 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। समापन समारोह में गोवा राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय प्रमोद सावंत सर विशेष रूप से उपस्थित थे और अपने वक्तृत्व में उन्होंने पेंचक सिलाट के खिलाडियों के लिए जो कुछ कर सकते है जरूर करेंगे जिससे आगे आने वाले समय में हर सुविधा मिल सके। टीम के कोच अभय श्रीवास मैनेजर पंकज पराशर(भोपाल) थे।
विजेता खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है
सेनी सोलो इवेंट्स में दिशा रेड्डी (देवास) ने स्वर्ण पदक, सैनी टुंगल इवेंट्स में भूमिका जैन (देवास) ने स्वर्ण पदक जीता।
टेंडिंग (फाइट) में लक्ष्मी मालवीया(देवास) ने स्वर्ण पदक, कांस्य पदक विजेता स्नेहा पांडे,रितिका कुशवाहा,चिंतामणि विश्वकर्मा, आशु कुमार ने भी कांस्य पदक जीता।
वहीं सौरभ गौतम, राघवेंद्र शर्मा, प्रांजल बुडानिया, हर्ष जायसवाल (देवास) आसिफ अली, पंकज पांडे, अरविश मरकाम, सृष्टि पांडे, श्वेता कुमारी (भोपाल), अनुश्री कुशवाहा (जबलपुर) का सभी खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाडियों के इस अभूतपूर्व स्वर्णिम सफलता लाने पर श्रीमंत गायत्री राजे पवार देवास विधायक, मनोज पटेल जी हाटपिपलिया विधायक महाराज विक्रम सिंह पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता प्रतिपक्ष मनीष सेन,पार्षद राम दयाल यादव, खेल एवम युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर जी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, संस्था के समस्त पदाधिकारियों, रेफरी, कोच ओर समस्त पदाधिकारियों एवं पालकगण ने सभी खिलाडियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
