देवास। उज्जैन रोड पर सिंगावदा में शनिवार रात एक कार MP09CN4499 को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे देवास में रहने वाले दो युवक की मौत हो गयी।
दरअसल देवास के जवाहर नगर में रहने वाले 30 वर्षीय दीपक राठौर और संजय नगर में रहने वाले 28 वर्षीय विनोद ढ़ोलपुरे देवास की कंपनी विप्रो विंग्स कंपनी में नौकरी करते थे और कंपनी के काम से रतलाम गए थे जहाँ से वापिस देवास आने के दौरान उनकी कार MP09CN4499 को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची औरदोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।














