Dewas : घर से लापता किशोर का शव फाँसी के फंदे से लटका मिला

देवास। ज़िले के पटलावदा में रहने वाले 19 वर्षीय मुकुल पटेल का शव आज सुबह पटलावदा के पास नकलन गांव में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, मुकुल आवास नगर के एक निजी विद्यालय में 9 वी कक्षा में पढ़ाई करता है,

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मुकुल पटेल 19 वर्षीय निवासी पटलावदा अपने घर से बिना बताए कल सुबह तकरीबन 6 बजे कही चले गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कल दोपहर मुकुल के पिता सुनील पटेल द्वारा बीएनपी थाने में लिखाई गयी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त कर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया व पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया।