सोनकच्छ(अभय नागर) : भौंरासा में कब्रिस्तान के सामने चार पहिया वाहन के टायर फटने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि टोल बचाने के लिए 4 पहिया वाहन चालक गांव के अंदर से वाहन निकाल रहा था जहाँ यह हादसा हो गया।
भोरासा में रात्रि 10:00 बजे के दरमियान भोरासा से टोल बचाने के लिए निकल रहा वाहन एमपी 09 जीजी 4178 भोरासा के कब्रिस्तान के सामने ड्राइवर की लापरवाही पूर्वक चलाते समय पिछला टायर बस्ट हो गया उसी दरमियान अपने खेत पर से आ रहे भोरासा के युवक सतीश पिता सुभाष यादव की इस वाहन से टक्कर हो गई जिस पर मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों ने व परिजनों ने युवक को घायल अवस्था में देवास एमजीएच ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मौके पर भोरासा पुलिस ने पहुंचकर वाहन को वहां से थाने लाई तथा वहां मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए घर भेजा भोरासा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मृतक का शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा
