• 110 दो पाहिया वाहन, 4 चार पाहिया वाहन सहित लगभग 2 करोड का माल जब्त
देवास। जिले के बागली थाना पुलिस ने वाहन चोरी कर उसके पार्ट्स को निकालकर दूसरी गाड़ियों में लगाने वाले और चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल अवैध शराब एवं अवैध लकड़ी का परिवहन करने के लिए करने वाले गिरोह के सरगना और उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनसे 110 दो पाहिया वाहन, 4 चार पाहिया वाहन सहित लगभग 2 करोड का माल जब्त किया है।
दरअसल रविवार को थाना प्रभारी बागली द्वारा वाहन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग को देखकर 3 आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी
• दिनेश पिता वासुदेव बछानिया उम्र 25 साल निवासी नयाखुट ग्राम जटाशंकर थाना बागली जिला देवास।
• लक्ष्मण उर्फ लक्की पिता फूलसिंह निगवाल उम्र 19 साल निवासी पेडमी थाना खुडैल जिला इन्दौर।
• एक नाबालिग आरोपी।
को पकड़ लिया। आरोपी दिनेश बछानिया ने पुलिस को बताया कि थाना बागली क्षेत्र में हो रही वाहनों की चोरी दिनेश बच्छानिया एवं उसकी गिरोह के सदस्यों के द्वारा की गई है। पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताया गया कि उसका गिरोह देवास, इन्दौर, सिहोर, आष्टा जिलो सहित मध्यप्रदेश के पडोसी राज्यों में भी वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इनके गिरोह का एक सदस्य मोटर साइकिलों पार्टस खोलता और बेचता था। एवं उन्हें दूसरी मोटर साइकिलों में फिट कर देता है।
अभी तक की पूछताछ में आरोपीगणों ने 110 से अधिक दो पाहिया वाहन एवं 04 चार पहिया वाहन कुल कीमती 02 करोड का माल चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी के बाद चोरी किये गये वाहनों से आरोपियों के द्वारा अवैध शराब एवं अवैध लकड़ी का परिवहन करते है। अवैध परिवहन करते हुये जब जिला पुलिस बल, वन विभाग एवं आबकारी द्वारा चैकिंग की जाती है तो आरोपीगण उक्त चोरी की मोटर साइकिल छोड़कर कर फरार हो जाते है।
