Dewas: छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध मूर्तिकार व पेंटर पवन द्वारा निर्मित माता जी की प्रतिमा मोह रही मन

पिछले वर्ष सोशल मीडिया पर मूर्ति हुई थी जमकर वायरल, 500 किलोमीटर दूर से लाकर की स्थापना

देवास। पिछले वर्ष छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी के प्रसिद्ध मूर्तिकार व पेंटर पवन की माता जी की मूर्तियां सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। मूर्तिकार पवन द्वारा निर्मित आकर्षक प्रतिमा को जिसने भी देखा था वह मंदमुग्ध हो गया था। पवन द्वारा निर्मित ऐसी ही मनमोहक माता जी की प्रतिमा देवास के संस्था चामुण्डा दरबार द्वारा माता जी रोड पर विराजित की है।

समिति के रोहन ने बताया की समिति को माता जी बिठाते हुए लगभग 38 से ज्यादा वर्ष हो चुके है। पिछले वर्ष पवन जी द्वारा निर्मित प्रतिमा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी हमे भी यह मूर्ति बड़ी आकर्षक लगी थी। इस वर्ष हमने पवन जी को माता की मूर्ति का ऑर्डर दिया और लगभग 500 किलोमीटर दूरी से माता जी की मूर्ति को लाकर विराजमान किया।

समिति के सुमित सौदे, कालू उंटवार, सूरज सौदे, गोलू सौदे, शुभम महेशकर, बादल गिलोरे, सहिल सौदे, अमितेश मेहरा और सौरव व अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं से पांडाल पर आकर माता की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने की अपील की है।