• बचपन से ही था जज बनने का सपना, पूरे क्षेत्र का किया नाम रोशन
कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)। क्षेत्र के एक छोटे से गांव पांगरा (कन्नौद) के किसान हेमराज धनावत(मीणा)के पुत्र अरविंद मीणा का मध्यप्रदेश सिविल जज की परीक्षा में सिविल जज की पोस्ट पर चयन हुआ।
एक छोटी सी जगह के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अरविंद मीणा के सिविल जज बनने से पूरा क्षेत्र आपने आप को गोरांवित महसूस कर रहा है। जैसे ही कल रिजल्ट घोषित हुआ और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, गांव में सभी स्नेहीजनों एवम ग्रामवासियों के द्वारा जज अरविंद मीणा का स्वागत सम्मान कर आतिशबाजी की गई।
पांगरा सहित नगर सुंद्रेल में भी अरविंद के रिश्तेदार परिवार जनों द्वारा खुशियां मनाई गई, ग्राम वासियों द्वारा परिवार जनों एवं अरविंद के नजदीकी रिश्तेदार छानवाल परिवार को भी बधाइयां प्रेषित की गई।
अरविंद मीणा की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को काफी मनोबल मिला एवं छोटी जगह से भी निकल कर व्यक्ति सिरमौर बन सकता है ऐसी प्रेरणा पूरे क्षेत्र के युवाओं की मिलेगी।
अरविंद मीणा ने क्षेत्र के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा की मेहनत करने से हर लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकते है सच्ची लगन, जस्बे और मेहनत से हम हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं,
अरविंद का बचपन से ही जज बनने का सपना था।
अरविंद के पिता हेमराज धनावत(मीणा) ने बताया की बेटे की मेहनत रंग लाई हे, शुरुआत से ही अरविंद के अंदर जज बनने का जुनून था जो उसने पूरा कर दिखाया और पूरे परिवार का नाम रोशन किया।
