देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 14 जनवरी को देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1523 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 8 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
14 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 58 वर्षीय व 33 वर्षीय पुरूष व 56 वर्षीय व 31 वर्षीय महिला चारो निवासी राम नगर देवास व 37 वर्षीय महिला निवासी हाटपिपलिया, 65 वर्षीय महिला निवासी खातेगांव, 52 वर्षीय पुरूष व 23 वर्षीय महिला दोनो निवासी सोनकच्छ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
