Dewas: तीन वर्षीय पुत्र के साथ इंदौर निवासी महिला ने ट्रेन से कटकर मौत

देवास। शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र के महांकल कॉलोनी के समीप रेलवे पटरी पर सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे इंदौर के देवास नाका पर फिनेक्स टाउनशिप निवासी एक 27 वर्षीय महिला ने अपनी 3 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बरामद किये पुलिस को घटनास्थल से बच्चे का स्कूल बैग भी मिला है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे। जानकारी के अनुसार महिला का नाम संध्या पति शिवशंकर यादव 27 वर्ष व पुत्र का नाम वंश यादव उम्र 3 वर्षीय है। दोनो इंदौर स्थित घर से बच्चे को ट्यूशन छोडऩे जाने का बोलकर निकली थी। जानकारी अनुसार महिला के पति शिवशंकर यादव ठेकेदारी का काम करते है और घटना वाले दिन वह काम से पिथमपुर गए थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे संध्या यादव अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ महाकाल कालोनी देवास के समीप रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने जा पहुंची, जिससे दोनों मां-बेटे की कटने से मौत हो गई। संध्या अपने बेटे को लेकर ट्रेन से कटकर जान देने का क्या कारण है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।