- प्रदीप चौधरी का ‘धन्यवाद देवास’ का होर्डिंग- फ्लेक्स बना चर्चा का विषय
देवास। विगत 17 नवंबर 2023 को मप्र विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए। तभी से जिले के पांच विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर तरह-तरह की अटकले राजनीति चौपालों पर लगाई जा रही है। सभी प्रत्याशियों ने जी तोड़ मेहनत करके आम जनता तक पूरा पहुंचने का प्रयास किया है। 3 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। एग्जिट पोल से प्रतिबंध हटने के बाद सामने आए एग्जिट पोल से सभी पार्टी के प्रत्याशी के दिलों की धडक़न तेज धक-धक करने लगी है। मध्यप्रदेश में हर सर्वे चैनल का एग्जिट पोल अलग अलग दिखाई देता है।
राजनीति के विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में भाजपा को 119 से 133 कॉन्ग्रेस को 92 से 107 और अन्य को 6 सीटे मिल सकती है।
चुनाव परिणाम आने में अब कुछ ही दिन बचे है। परिणाम आने के पूर्व ही देवास विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के धन्यवाद देवास लिखे हुए पोस्टर शहर में लगे दिखाई देने लगे। चुनाव परिणाम के पहले इस तरह के पोस्टर लगाना चर्चा का विषय बना हुआ है। यह तो तय है की यह धन्यवाद देवास वासियों को उनके द्वारा दिए गए वोट के लिए है पर परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा आखिर यह वोट का धन्यवाद उन्होंने देवास वासियों के वोट के दम पर जीत के लिए दिया है या भाजपा की जीत के सामने भी उन्हें अपना बहुमल्य वोट देने के लिए।

