देवास। शहर में पिछले दिनों एक अपहृत बालिका के प्रकरण में पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा था जिसमें देवास ओर इंदौर के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस ने अब 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी इंदौर व दो आरोपी देवास के है। एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मंदसौर रवाना हो गई है।
दरअसल पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर नाबालिग बालक/बालिकाओं की तस्करी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने सितंबर माह में दर्ज एक प्रकरण में नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर, विवेचना के आधार पर विभिन्न धाराओं सहित मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक गिरफ्तारी में आरोपी फरीन पति जफर खान निवासी नुसरत नगर देवास, जफर पिता रूबाब खान निवासी नुसरत नगर, एवं अकील पिता बशीर खान निवासी पत्थर मुंडला, इंदौर को दिनांक 07/11/24 को गिरफ्तार किया गया था।
गिरोह के अन्य फरार आरोपी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- अफरोज़ा बी पति अकील खान (उम्र 40 वर्ष), निवासी पत्थर मुंडला, इंदौर
- खैरून बी पति शब्बीर खान (उम्र 45 वर्ष), निवासी रफीक का मकान, देवास
- शब्बीर पिता बशीर खान (उम्र 58 वर्ष), निवासी रफीक का मकान, देवास
को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य फरार आरोपी शकीरा उर्फ खजान निवासी मंदसौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।