खातेगांव(चंचल भारतीय): बरछा संदलपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में कुछ सड रहा है जिसकी दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैली हुई है रास्ते से गुजरने वाले लोग बहुत परेशान हैं जिसकी सूचना खातेगांव पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई थी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला का शव है। जिसकी सूचना के कुछ समय बाद ही एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ज्योर्ति उमठ बघेल घटनास्थल पर पहुंचे जहां से शव को बरामद कर शासकीय हॉस्पिटल खातेगांव पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश में जुटी गई है। कुछ दिन पूर्व एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाने पर भी दर्ज हुई थी अब देखना यह है कि यह वही महिला है या अन्य कोई दूसरा मामला।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया 1फरवरी की रात्रि में सूचना मिली सूचना मिलते ही खातेगांव पुलिस दल बल के साथ हम घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर जहां एक महिला का शव बरामद किया गया है।
शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है शव पूरी तरह से डिस्पोज के चलते अभी कुछ नहीं कहा जा सकता फॉरेंसिक लैब जांच आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है पुलिस अभी तफ्तीश में छोटे-छोटे पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।
