देवास। शहर में एबी रोड पर निर्माणाधीन ब्रिज जो की वन मंडल से बावड़ियां तक बनाया जा रहा है उसका नाम विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर रखने हेतु पार्षद अजय तोमर ने अन्य पार्षदों के साथ मिलकर नगर निगम आयुक्त को पत्र सौंपा है।

वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजय तोमर ने रामनगर चौराहा से लेकर बावडिया तक निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज का नाम विनायक दामोदर वीर सावरकर जी के नाम से रखने हेतु आज आयुक्त को पत्र लिख कर निवेदन किया। साथ ही अन्य वार्डो के युवा पार्षदो ने भी इस ब्रिज का नाम विनायक दामोदर वीर सावरकर रखने हेतु अपना पक्ष रखा है। यह भी विदित हो की विकास नगर चौराहा पर विनायक दामोदर वीर सावरकर जी की प्रतिमा पहले से ही स्थापित एवम शोभायमान है। उम्मीद है देवास के सभी वार्ड के पार्षद इस सराहनीय पहल में सहयोग करते आगे आएंगे।वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद अजय तोमर के सराहनीय कार्य में सहयोग करते हुए वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद राजेश यादव, वार्ड क्रमांक 28 से भूपेश ठाकुर, वार्ड क्रमांक 8 से राजेंद्र ठाकुर, वार्ड क्रमांक 19 से श्रीमती उषा गोपाल खत्री, वार्ड क्रमांक 13 से अकीला अजबसिंह,निधि प्रवीण वर्मा आदि पार्षदों ने अजय तोमर के इस अभियान में अपने हस्ताक्षर करते हुए सहमति प्रदान की।














