देवास। जिले के ग्राम अर्नथिया में राधेश्याम विक्रम पिता कनीराम पटेल का कृषि भूमि का विवाद वर्ष 1997 से न्यायालय में चल रहा था, जिसमे वर्ष 2018 में हाईकोर्ट इंदौर द्वारा फैसला राधेश्याम पटेल के पक्ष में दिया गया जिसके पालन में जिला न्यायालय देवास से कब्जा दिलाये जाने हेतु आदेश जारी किया गया। जिसके पालन में दिनांक 3 जुलाई रविवार को न्यायालय के अधिकारी/कर्मचारी तथा पटवारी/आर.आई ने पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम अनथिया में कब्जा कार्यवाही की गई। जिसमे कब्जाधारी प्रहलाद, शंकर व उनके परिवारजन महिलाओ द्वारा विवाद कर कब्जा कार्यवाही रोकने के प्रयास किये गये, परंतु प्रशासन व अधिकारी द्वारा मौके पर नप्ती कर कब्जा राधेश्याम दिलाया गया। कृषि भूमि पर राधेश्याम के परिवारजन द्वारा फसल बोई गई। राधेश्याम पटेल के पुत्र भारत पटेल ने बताया की अधिकारियों के मौके से जाने के बाद विपक्षी द्वारा पुनः अवैध रूप से कब्जा लेने का प्रयास कर विवाद किया गया व जान से खत्म करने की धमकी दी गई जिसकी शिकायत पुलिस थाना बरोठा करने के साथ पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।














