• किसको मिलेगी महापौर पद की उम्मीदवारी?
देवास। जैसे ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा हुई देवास नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों से दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आई और दावेदारी रखने वाले के सक्रिय होने के साथ ही शहर के राजनीतिक गलियारों में महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
अभी तो शहर की यह स्तिथि है की महापौर पद के लिए उम्मीदवारों पर यह मुहावरा सटीक लगता है: एक अनार- सौ दावेदार।
राजनैतिक गलियारों की सुगबुगाहट और बाजार में हो रही चर्चाओं अनुसार भाजपा में महापौर पद के लिए शहर के बड़े बड़े नेता पद का टिकट हासिल करने के लिए बड़ी मेहनत कर रहे है।
वर्तमान में महापौर पद की उम्मीदवारी रखने की चाह रखने वालो ने सोशल मीडिया पर अपने नामों को लेकर बदलाव भी लिए है। किसी ने अपनी विशेषता बताई है तो किसी ने योग्यता। अब किसी कार्यक्रम के जारी होने वाले प्रेस नोट में भी उनके नामों को पहली लाइन में लिया जाने लगा है।
वर्तमान में भाजपा से रीता विमल शर्मा, पूजा रवि जैन, पुर्णिमा राजीव खंडेलवाल के नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है।
• रीता विमल शर्मा, शहर के महापौर, नगर निगम सभापति, पार्षद व अनेक पद पर रह चुके सुभाष शर्मा की बहु है। रीता शर्मा के पति विमल शर्मा भी भाजयुमो की नगर कार्यकारिणी में पदाधिकारी रहे है। वही सुभाष शर्मा का पैलेस से जुड़ाव और अभी हर कार्यक्रम में उनकी सक्रियता से कयास लगाए जा सकते है की रीता शर्मा महापौर पद की प्रबल दावेदारों में से एक है।
• पूजा रवि जैन, विधायक गायत्री राजे पंवार के विधायक प्रतिनिधि रवि जैन की पत्नी है। रवि जैन बड़े लंबे समय से पैलेस से जुड़े हुए है। इसलिए कहा जाता है की पूजा रवि जैन का नाम पैलेस समर्थित नामों में से एक है। पूजा के पति रवि जैन द्वारा लाल गेट के राजा बैठने के साथ समय समय पर शहर में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिससे शहर में नाम तो है परंतु राजनैतिक गलियारों में पूजा के नाम पर ज्यादा चर्चा नही होने से उनके नाम को लेकर अनेक सवाल है।
• पूर्णिमा राजीव खंडेलवाल, पूर्णिमा वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की पत्नी है। कहा जाए तो पूर्णिमा खंडेलवाल ही सबसे ज्यादा राजनीति का ज्ञान रखने वाली महिलाओं में से एक है। वह नगर निगम में पार्षद के रूप के साथ अनेक पदो पर रही है।
इसमें कोई दो मत नहीं की पूर्णिमा राजनीति में सबसे महिलाओ में से है।
वही इनके अलावा भी भाजपा से अनेक नामों की चर्चाएं है। जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश अग्रवाल की पत्नी गीता अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर आता है। बीच में बाजारों में चर्चा चली थी कि देवास विधायक गायत्री राजे पंवार स्वयं महापौर पद के लिए दावेदार हो सकती है। क्योंकि अब विधानसभा चुनाव के लिए उनके पुत्र और देवास महाराज विक्रम सिंह पंवार को लड़ते हुए देखा जा सकता है। वर्तमान में विक्रम सिंह पंवार शहर के बड़े से लेकर छोटे से छोटे कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ काफी सक्रिय दिख रहे है। लेकिन अभी यह कहना की गायत्री राजे पंवार महापौर का चुनाव लड़ेंगी थोड़ी जल्दबाजी होगी। अब देखना होगा कि भाजपा से महापौर पद की टिकट इनमें से किसी को मिलेगी या फिर कोई नया दावेदार बाज़ी मार ले जाएगा!
वही बात करे कांग्रेस की तो कांग्रेस में भी असमंजस की स्तिथि देखी जा रही है।
वर्तमान में जो नामों की चर्चाएं हो रही है उनमें मनीषा दीपक चौधरी, श्वेता प्रवेश अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है। कांग्रेस में भी यही कहा जा सकता है कि महापौर पद की टिकट इनमें से किसी को मिलेगी या फिर कोई नया दावेदार बाज़ी मार ले जाएगा।
• मनिषा दीपक चौधरी, कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी की बहु और पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी है। विगत कई दिनों से दीपक चौधरी द्वारा उनकी पत्नी मनिषा दीपक चौधरी के लिए आगामी देवास महापौर पद की योग्य उम्मीदवार लिखा हुआ एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जिसके कयास लगाए जा रहे है की इस बार मनीषा दीपक चौधरी महापौर पद के लिए चुनाव तो लड़ेगी।
पूर्व में जब पूर्व पार्षद व कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी के मकान पर प्रशासन ने जेसीबी चलाई थी तो पूर्व पार्षद दीपक चौधरी ने मनीषा दीपक चौधरी को लेकर कहा था की चुनाव तो हम लड़ेंगे और निश्चित तौर पर लड़ेंगे।
उसी समय शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भी मीडिया के सामने कहा था की महापौर पद की उम्मीदवार है इनकी (दीपक चौधरी की) पत्नी।
वर्तमान में दीपक चौधरी द्वारा शेयर किए जा रहे पोस्टर में किसी पार्टी का चिन्ह नही है।
परंतु उनके समर्थको द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कांग्रेस पार्टी का चिन्ह दिख रहा है। जिससे मनीषा चौधरी कांग्रेस से महापौर पद की एक प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
• श्वेता प्रवेश अग्रवाल, कांग्रेस से दूसरा नाम जो की महापौर पद की दावेदारी करने वाले में से एक है वो आश्चर्य करने वाला है श्वेता प्रवेश अग्रवाल। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन घर घर चलो अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से नजदीकीया जाहिर हुई थी। उसी कार्यक्रम में प्रवेश अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस जॉइन की थी। प्रवेश अग्रवाल नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जाने माने बिज़नेस मैन है।
बाजार में इनके अलावा भी पूर्व महापौर रेखा वर्मा भी महापौर पद की प्रबल दावेदार बताई जा रही है। कांग्रेस ने और भी कई नामों की चर्चा चल रही है। अब देखना होगा कि कांग्रेस से महापौर पद की टिकट इनमें से किसी को मिलेगी या फिर कोई नया दावेदार बाज़ी मारेगा!
