देवास। समाजवादी पार्टी देवास के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह पवार ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति से श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश की सेना में शहीदों को सम्मान दिलाने वाले देश के सबसे दबंग रक्षा मंत्री एवं बालाजी भक्त दंगल से लेकर केंद्र तक की राजनीति के मजबूत स्तंभ पाकिस्तान को खुली चुनौती देकर कहा था एक कदम भी आगे बढ़ाया तो 7 घंटे के अंदर लाहौर में तिरंगा फहरा देंगे चीन की सेना को बॉर्डर से 4 किलोमीटर अंदर तक खदेड़ने वाले देश का संविधान गरीब मजदूर दलित शोषित के रक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मजबूत देश के पूर्व रक्षा मंत्री के रूप में देश एवं प्रदेश को नई दिशा दी। एक गांव की गली से लेकर केंद्र की राजनीति तक अपना जलवा कायम किया। देश के सबसे सीनियर और अनुभवी सांसद आजादी की लड़ाई के बाद नेता सुभाष चंद्र बोस के बाद देश की जनता ने अगर किसी को नेताजी की उपाधि दी है तो वह है स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, जिनको सभी दल के कार्यकर्ता एवं नेतागण हृदय से सम्मान करते थे। ऐसे महान नेता सर्व समाज को लेकर धर्मनिरपेक्षता और डॉक्टर लोहिया जी के सिद्धांतों पर पूरा जीवन निकाला। इनके त्याग तपस्या और बलिदान के इतिहास को देखते हुए भारत रत्न दिया जाए। श्री पवार की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए जिला अध्यक्ष लीलाधर चौधरी, वरिष्ठ नेता बीएल यादव, इंद्रसेन राव निमोणकर, अजीज जागीरदार, श्रीमती इंदिरा भील, कैलाश मरकाम लोहारदा, कैलाश यादव खातेगांव, मोहन कुमार, मान कुवंर राठौर, सुनीता चौहान, मंजू पाटीदार, आमीन मंसूरी, केके यादव, सफीउल्लाह अंसारी, बाबूलाल मिश्रा, फतेह मोहम्मद आदि नेताओं ने नेताजी को तत्काल भारत रत्न देने का आग्रह किया।
