• पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम
देवास। नर्मदे युवा सेना द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवेश अग्रवाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन एवं हजारों की तादाद में युवा उपस्थित थें।
प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि आज का आयोजन मुख्य तौर पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में किया गया है एवं हमारे देवास शहर के होनहार एवं प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जंप रोप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था वह कहीं ना कहीं राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते हैं जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें उपेक्षित कर दिया गया था परंतु नर्मदे युवा सेना ने बच्चों की प्रतिभा को संपूर्ण शहर के सामने लाने का बीड़ा उठाया था उसी के अंतर्गत आज हमने तिरंगा सम्मान यात्रा हमारे नन्हे प्रतिभाशाली बच्चों को समर्पित करते हुए इसका आयोजन किया है।














