Dewas: प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नगर में जगह-जगह रखी अवैध गुमटिया हटाई

भौरासा (अभय नागर)। देवास जिलें के नगर भौरासा में नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे, भोरासा थाना प्रभारी हितेश पाटील व नगर पंचायत सीएमओ श्रीमती सविता सोनी अपने दलबल के साथ नगर के मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण हटाने निकले व नगर से अतिक्रमण हटाया गया साथ ही कई लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी मौके पर दिए गए।
अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों ने यह कहा की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी प्रतिदिन अलग अलग जगह को चिन्हित कीया जायेगा और अतिक्रमण हटाया जायेगा साथ ही नगर मे शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 4 में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था तो वही आज बस स्टैंड सहित मुख्य मार्ग व आजाद चौक में अतिक्रमण हटाया गया जहां मध्यप्रदेश सहित देवास में अपराधियों के मकान तोड़ने की कार्यवाही सतत जारी है तो वही प्रशासन द्वारा भी अब गुंडा अभियान के साथ-साथ कई जगहों पर अन्य लोगों द्वारा भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं वही श्री सुनेरे ने बताया कि एसे ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी भोरासा नगर में पहली बार जेसीबी और क्रेन की मदद से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रशाशन के द्वारा किया गया भोरासा के बस स्टैंड, छोटा हनुमान चौक, रपट, आजाद चौक, सहित कई जगहों पर रखी गुमटीओ को हटाया गया जिसमे भोरासा के नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे, थाना प्रभारी हितेश पाटील, नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी ने मौके पर पहुंचकर नगर को अतिक्रमण मुक्त किया गया अतिक्रमण हटाने में नगर परिषद की टीम के साथ राजस्व की टीम पुलिस प्रशासन मौजूद रहा वही मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि नगर में सतत यह कार्रवाई जारी रहेगी हमारे द्वारा अतिक्रमण की जगहों को चिन्हित किया गया है व लोगों को नोटिस भी दिए गए हैं।