• नेताजी का साहसी नेतृत्व भारतीयों को सदैव प्रेरित करता रहेगा
देवास। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती प्रेस क्लब द्वारा मनाई गई। संयुक्त सचिव अशोक पटेल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बोस की जयंती पर जवाहर नगर स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक में जन्मे सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। गांधीजी के असहयोग आंदोलन में शामिल होकर जेल गए। सन 1942 को पुलिस को चकमा देकर जर्मनी से जापान पहुंचे, जहां उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे दृढ़ निश्चय और प्रेरक व्यक्तियों में से एक हैं। नेताजी का साहसी नेतृत्व भारतीयों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अद्वितीय है। वे साहस और धैर्य के प्रतीक थे। उनका विजन हमें प्रेरित करता रहता है, क्योंकि हम उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रेसक्लब सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्षद्वय खुमान सिंह बैस, शकील खान सहित विनोद जैन, दिलीप मिश्रा, जितेन्द्र पुरोहित, आनंदसिंह ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह राठौड, राजेश धनेचा, राहुल परमार, ओमप्रकाश गोयल, गोयल, मोनू कुश्वाह, राजेश व्यास, नीतिन गुप्ता, डॉ. मुकेश पांचाल, अनिल सिंह ठाकुर, रघुनंदन समाधिया, राजेन्द्र सिंह पवार, चेतन योगी, प्रिंस बैरागी, रोहित उपाध्याय, जितेन्द्र मारू, राम माल्या, हर्षद मेहता, राम मीणा, मुर्तजा सैफी, अजय जायसवाल, तनवीर शेख, दीपेश जैन आदि पत्रकार साथियों सहित स्थानीय लोगों ने बडी संख्या में उपस्थित होकर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।