देवास। राज्य निर्वाचन नगरीय निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा होते है महापौर व पार्षद पद के लिए चाह रखने वाले के सक्रिय होने के साथ ही शहर के राजनीतिक गलियारों में महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव में उम्मीदवार बनने की चाह वाले सोशल मीडिया के जरिए अपने योग्य उम्मीदवार बताने के लिए स्वयं व समर्थकों के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। पूर्व में जब नगरीय निकाय चुनाव की चर्चा थी तो महापौर पद के लिए दोनो पार्टी भाजपा व कांग्रेस से अनेकों नाम की चर्चा चली थी।
परन्तु किसको मिलेगा पार्टी से टिकट इस पर अभी भी प्रश्न चिन्ह लगा था। जो की अभी तक बरकरार है।
प्रदेश में महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ववत ही रखी जाने से देवास नगर निगम के लिए इस बार सामान्य महिला महापौर पद की प्रत्याशी होंगी।
पूर्व में जब नगर निगम चुनाव होने की घोषणा हुई थी तो शहर के कांग्रेस नेता शिवा चौधरी की बहु व पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी मनीषा दीपक चौधरी ने कांग्रेस से अपनी दावेदारी पूरे जोश के साथ पेश की थी। परन्तु चुनाव स्थगित होने के कारण मेहनत काम न आई। अब जैसे ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीख़ की घोषणा हुई सोशल मीडिया पर फिर से पार्षद से लेकर महापौर पद की दावेदारी कर रहे लोगों का जमावड़ा लगने की शुरुआत हो गई है। देवास महापौर की बात करे तो भाजपा हो या कांग्रेस दोनो ही पार्टियों कई दावेदार सालो से तैयारी कर के बैठे हुए थे।
परन्तु आरक्षण ने पूरा रुख ही बदल दिया। नगर निगम देवास के लिए सामान्य महिला की सीट आरक्षित है। कयास लगाए जा रहे है दोनो ही पार्टी के कई कद्दावर नेताओ ने अपनी पत्नी, बहु की दावेदारी के लिए मेहनत कर रहे है! तो वही नए कार्यकर्ता भी उम्मीद में बैठे हुए है। इसलिए इन सभी प्रश्नों का उत्तर अब पार्टी द्वारा घोषणा करने पर ही पता चल पाएगा।
फिलहाल सोशल मीडिया पर पूर्व पार्षद दीपक चौधरी द्वारा एक पोस्टर शेयर किया जा रहा है, जिसमे उनकी पत्नी मनिषा दीपक चौधरी के लिए आगामी देवास महापौर पद की योग्य उम्मीदवार लिखा होने से चर्चा शुरू हो गई है।
क्योंकि जब पूर्व पार्षद शिवा चौधरी के मकान पर प्रशासन ने जेसीबी चलाई थी तो पूर्व पार्षद दीपक चौधरी ने मनीषा दीपक चौधरी को लेकर कहा था की चुनाव तो हम लड़ेंगे और निश्चित तौर पर लड़ेंगे।
अब उनका सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए महापौर पद के लिए योग्य उम्मीदवार बताते हुए पोस्टर शेयर करना फिर से चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि अब दीपक चौधरी द्वारा शेयर किए जा रहे पोस्टर में किसी पार्टी का चिन्ह नही है।
परंतु उनके समर्थको द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कांग्रेस पार्टी का चिन्ह दिख रहा है। जिससे मनीषा चौधरी कांग्रेस से महापौर पद की एक प्रबल दावेदार मानी जा रही है!
