Dewas : महिला व 2 डॉक्टरों ने ब्लैकमेल कर प्राइम हॉस्पिटल संचालक से ऐंठे 9 लाख रुपए, FIR दर्ज

देवास : शहर के सिविल लाइन रोड पर स्थित प्राइम हॉस्पिटल के संचालक डॉ पवन चिल्लोरिया द्वारा कल कोतवाली थाने पर 11 पेज का आवेदन देकर एक महिला व 2 डॉक्टरों पर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर जांच उपरांत पुलिस ने भीलवाड़ की एक महिला सहित देवास व टोंकखुर्द के दो चिकित्सकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बता दे कि डॉ पवन चिल्लोरिया ने कोतवाली थाने पर एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले दिनों भिलवाड़ राजस्थान की रहने वाली जोया उर्फ मोनिसा डेविड ने 17 जून 2022 को फोन लगाकर मुझसे संपर्क किया था और दोस्ती की। इसके बाद महिला ने मुझ पर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी और मुझसे 9 लाख रुपये ऐंठ लिये। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने राजस्थान भिलवाड़ा की रहने वाली जोया उर्फ मोनिसा डेविड, विकास नगर देवास निवासी डॉ. संतोष दभाड़े व टोंकखुर्द निवासी डॉ. महेंद्र गालोदिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल मामले में जांच जारी है।